कोचिंग कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहती थी पत्नी, पति ने गोलियों से भूना

कोचिंग कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहती थी पत्नी, पति ने गोलियों से भूना

UP News : लखनऊ के मलिहाबाद के सरांवा में गोली मारकर पत्नी की हत्या में पति ऋषितोष को पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ़्तार कर लिया। आरोपी पति से पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल उसकी पत्नी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग पढ़ना चाहती थी। लेकिन, पति को यह मंजूर नहीं था। वह लगातार इसका विरोध करता रहा। इसी बात को लेकर सोमवार शाम दोनों का विवाद हुआ, तभी आरोपी ने पत्नी के सिर में गोली मार दी। मंगलवार को पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी पति को सुसंगत धाराओं में चालान न्यायलय किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सरांवा निवासी ऋषितोष यादव की छह साल की बेटी पंखुड़ी सोमवार शाम चाचा के घर गई थी। ऋषितोष की दादी घर के बाहर थीं। पिता काम से गए थे। इसी दौरान झगड़ा होने पर 28 वर्षीय पत्नी वर्षा की हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया था। ऋषितोष शराब के नशे में था, इसलिए उस वक्त पूछताछ न हो सकी थी। वर्षा के भाई ने हत्या, दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मु़कदमा दर्ज कराया था।

वर्षा के पति ऋषितोष ने पुलिस को बताया कि वह नशे में था। वह गुस्से में पत्नी पर गोली चला बैठा। उस वक्त उसे उसे कुछ समझ ही नहीं आया कि उसने क्या कर दिया। जब खून से लथपथ होकर वर्षा की सांस बंद हो गई तो वह घबरा गया। इसके बाद उसने खुद ही पुलिस को सूचना देकर बताया कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है।

यह भी पढ़े बलिया में 6 लुटेरे गिरफ्तार

Post Comments

Comments

Latest News

लापता हो गईं थी मां और उसकी दो बेटियां, बलिया पुलिस ने ढूंढ निकाला लापता हो गईं थी मां और उसकी दो बेटियां, बलिया पुलिस ने ढूंढ निकाला
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने आपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा महिला तथा उसकी दो नाबालिक...
Ballia News : रेलवे स्टेशन पर तीसरे दिन मिला घर से लापता तीन वर्षीय बालक, क्या हैं राज
उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम में बलिया की साक्षी का चयन
बलिया में शराब दुकान का ताला तोड़कर 1.90 लाख पार, चोरों की गतिविधियां सीसीटीवी में रिकार्ड
बलिया में दिखा 'टीम निर्भय' की मेहनत का रंग : गंगापार नौरंगा में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में लोगों को मिला लाभ
बलिया में बदमाशों ने युवक पर झोंका फायर, मचा हड़कम्प
बलिया में ARP परीक्षा का रिजल्ट जारी : 43 अभ्यर्थी पास, 15 दिसम्बर को होगी माइक्रो टीचिंग