डीजे पर बज रहे गानों को लेकर हुआ विवाद, भांजी की शादी में मामा ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग

डीजे पर बज रहे गानों को लेकर हुआ विवाद, भांजी की शादी में मामा ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग

UP News : उत्तर प्रदेश के आगरा से हैरान करने वाली खबर आई है। मामला फतेहाबाद थाना क्षेत्र का है, जहां भांजी की शादी में शामिल मामा ने बहन का सुहाग उजाड़ दिया। आरोपी ने भांजों के साथ मिलकर जीजा को इस कदर पीटा की, उसकी मौत गई। विवाह शादी में डीजे पर बज रहे गानों को लेकर हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। बेटी की शादी के दिन पिता की हत्या से परिवार के लोगों में चीत्कार मच गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कस्बा फतेहाबाद के कृष्णा धाम कॉलोनी निवासी रामबरन पुत्र मुन्नालाल की बड़ी पुत्री मधु की बरात प्रेंमपुर फिरोजाबाद से नेकराम लेकर आए थे। रविवार शाम को हंसी खुशी से बरातियां का स्वागत किया गया। रात दो बजे डीजे पर गाना बदलने को लेकर दुल्हन के पिता रामबरन और मामा राजू के बीच कहासुनी हो गई। लोगों ने बीच बचाव करा दिया, लेकिन इसके बाद मामा राजू अपने घर चला गया।

सोमवार सुबह पांच बजे के करीब परिवार के लोग कन्यादान की तैयारी में लगे हुए थे। इसी बीच राजू अपने पुत्र सुनील और भांजे सचिन पुत्र मुकेश निवासी हरिकन्द थाना दिहोली धौलपुर, विष्णू पुष्पेन्द्र पुत्र अशोक निवासी मनिया धौलपुर, रंजीत पुत्र राजेन्द्र निवासी तिवाहा फतेहाबाद, विजय पुत्र सरनाम निवासी सधूपुरा इरादतनगर साथ आ धमका और घर में घुसकर सरिया और पत्थर से हमला कर दिया। इस तरह हुए हमले से चीखपुकार मच गई।

यह भी पढ़े Ballia News : बच्चों के विवाद में मारपीट, सात पर मुकदमा

रामबरन और उसके भाई भूरी सिह, अनिल और विनोद बचाने आए तो उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई। इस दौरान चारों भाई घायल हो गए। जिसमें गंभीर घायल अवस्था में रामबरन को परिवार के लोग व रिश्तेदार हॉस्पीटल ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरो ने रामबरन को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर घर मे कोहराम मच गया। मृतक के भाई अनिल ने राजू, सुनील, सचिन, विष्णु, पुष्पेन्द्र, रंजीत और विजय के खिलाफ थाना फ़तेहाबाद में तहरीर दी है। जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक फ़तेहाबाद राकेश कुमार चौहान सहित एसीपी फतेहाबाद अमरदीप लाल मौके पर पहुंचे। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

यह भी पढ़े Ballia News : पत्रकार देवेन्द्र तिवारी को मातृशोक

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : आग से जली पिकअप और दो गुमटी Ballia News : आग से जली पिकअप और दो गुमटी
बलिया : बांसडीहरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर चट्टी पर स्थित दो गुमटी और एक पिकअप रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों...
Ballia News : रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
Ballia News : बात-बात में बिगड़ी बात, चार महिलाओं समेत नौ घायल
Ballia में कुश्ती नेशनल का डिप्टी सीएम ने किया उद्घाटन, मेजबान उत्तर प्रदेश का स्वर्णिम आगाज
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बलिया के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय को मातृशोक
बलिया में प्रधानाध्यापिका के खिलाफ शिक्षिका, प्रधान और अभिभावकों ने लिखा पत्र
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज बलिया में, रहेगा रूट डायवर्जन