सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन का इंतजार करता रहा दूल्हा, सच सामने आते ही पहुंचा थाने

सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन का इंतजार करता रहा दूल्हा, सच सामने आते ही पहुंचा थाने

UP News : उत्तर प्रदेश के जालौन में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां दूल्हा नई नवेली दुल्हन का इंतजार करता रहा और वह जेवरात तथा नकदी समेटकर उड़ गई। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कही पता नहीं चला तो पीड़ित परिवार ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच शुरू की है। ये मामला खंडेराव का है।
 
सरस्वती के अनुसार कुदारी के रहने वाले लाखन सिंह और कोंच के चरण ने 70 हजार रुपये लेकर होलिका दहन के दिन छठी माता मंदिर में बेटे अमन की शादी गोरखपुर की पूजा से करा दी थी। शादी के बाद अमन अपनी पत्नी पूजा को लेकर घर पहुंचा। रविवार को सुहागरात के वक्त पूजा घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी लेकर भाग निकली। सरस्वती ने आरोप लगाया कि लखन और चरण बाहर से लड़कियों को लाकर शादी कराते हैं, उसने भी अपने बेटे की शादी कराने की दोनों लोगों से बात की थी। पुलिस को दी गई तहरीर में दूल्हे की मां ने आरोप लगाया कि दुल्हन को भगाने में इन दोनों लोगों का भी हाथ है।
 
इन्होंने पूजा को पांच हजार रुपये दिए थे, इसके बाद रात में चकमा देकर वह फरार हो गई। पुलिस के मुताबिक कोतवाली बुलाकर जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। यूपी के अमरोहा में एक दुल्हन शादी के होने बाद विदा होकर ससुराल पहुंची। लेकिन सुहागरात से पहले पति की दूसरी बिरादरी की जानकारी होने पर नई नवेली दुल्हन का गुस्सा फूट पड़ा। वह ससुराल में पहुंचते ही बिरादरी को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। दूसरी ओर जानकारी पर दुल्हन के मायके वाले भी पहुंच गए। खुद को ठगा सा महसूस कर पीड़िता एक घंटा ससुराल में ठहरने के बाद परिजनों के साथ वापस मायके लौट आई। वहीं, शादी कराने वाले बिचौलिए पर भी धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक की शादी शहर के ही दूसरे मोहल्ले की रहने वाली युवती के साथ करीब एक साल पहले तय हुई थी। आरोप है कि बिचौलिए ने झूठ बोलते हुए अलग-अलग बिरादरी से जुड़ा होने के बाद भी युवक-युवती की शादी तय करा दी। बीती 29 फरवरी को धार्मिक रिति रिवाज संग शादी समारोह संपन्न हुआ। शादी के बाद जब दुल्हन ससुराल पहुंची तो उसे पति के दूसरी बिरादरी से होने की जानकारी मिली। इस पर गुस्साई दुल्हन ने जमकर हंगामा किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
Viral Video : सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आते...
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा
हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज
UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल
Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत