एक साथ उठी तीन दोस्तों की अर्थी, रो पड़ा हर दिल

एक साथ उठी तीन दोस्तों की अर्थी, रो पड़ा हर दिल

UP News : अयोध्या घूमने गए कानपुर के तीन दोस्तों की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद तीनों दोस्तों का शव सोमवार को बर्रा के आई ब्लॉक कालोनी पहुंचा तो कोहराम मच गया। वहीं, तीनों दोस्तों की अर्थी बारी-बारी से उठी तो न सिर्फ घर-परिवार, बल्कि पूरा सिसक उठा। युवकों के परिवार के लोग अपनों को खोने के गम में रोते-बिलखते रहे।

कानपुर के बर्रा विश्व बैंक के आई ब्लॉक निवासी रवि मिश्रा, प्रांशु सिंह चौहान व हर्षित अवस्थी अपने दोस्त कृष्ण सहगल तनिष्क पाल और अमन शर्मा के साथ शनिवार को रामनगरी अयोध्या घूमने गए थे। रविवार सुबह सभी चौधरी चरण सिंह घाट के निकट सरयू नदी में स्नान कर रहे थे। इस दौरान रवि डूबने लगा तो उसे बचाने के चक्कर में प्रांशु और हर्षित भी नदी के तेज बहाव में डूब गए। दोस्तों ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को बचाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।

रविवार रात को तीनों युवको के शव बर्रा स्थित उनके घर पहुंचा तो इलाके में कोहराम मच गया। सोमवार को तीनों दोस्तों की अर्थी एक के बाद एक उठी तो चीख-पुकार मच गई। इस दौरान मृतको के करुण-क्रंदन व चीत्कार से इलाकाई लोगों की आंखे भी नम हो गई। तीनों युवकों का अंतिम संस्कार भैरव घाट पर किया है। 

यह भी पढ़े एआई द्वारा तैयार फर्जी प्रिस्क्रिप्शन से जन-स्वास्थ्य को गंभीर खतरा, तत्काल लगे प्रतिबंध : आनंद सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बलिया : शहर से सटे निधरिया गांव में झटका मशीन (इलेक्ट्रिक फेंसिंग) की चपेट में आने से पूर्व प्रधान लाल...
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली
14 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल
बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट