मां, पत्नी और मासूम बेटे-बेटियों की हत्या कर दरिंदे ने खुद को गोली से उड़ाया

मां, पत्नी और मासूम बेटे-बेटियों की हत्या कर दरिंदे ने खुद को गोली से उड़ाया

सीतापुर : एक सनसनीखेज वाददात से उत्तर प्रदेश का सीतापुर जिला दहल गया है। जिस-जिस ने इस वारदात को सुना उसका कलेजा मुंह को आ गया। जहां एक युवक ने मां-पत्नी और 3 बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद को भी गोली से उड़ा लिया। एक घर में 6 लाशें देखकर आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची मामले की जांच में जुट गई है। मौके से एक अवैध असलहा बरामद कर लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रामपुर मथुरा थाना इलाके के पल्हापुर गांव के रहने वाले अनुराग सिंह (45) ने शनिवार रात ढाई से तीन बजे अपनी मां सावित्री (62) और पत्नी प्रियंका सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बेटी अस्वी (12), अर्ना (8) और पुत्र आद्विक(4) को छत से नीचे फेंक दिया। फिर गोली मारकर खुद को उड़ा लिया। घर के सभी सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बेटे आद्विक को ग्रामीण अस्पताल लेकर जा रहे थे, रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि अपने पूरे परिवार को खत्म करने वाले 45 साल के अनुराग को नशे की लत थी। इसके चलते उसकी माली हालत भी खस्ता थी। पूरा परिवार अनुराग की हरकतों और उसकी नशे की लत से परेशान था। वे उसे नशा मुक्ति केंद्र भेजना चाहते थे, लेकिन वह तैयार नहीं था। शनिवार सुबह भी झगड़े की शुरुआत इसी बात को लेकर हुई। सुबह-सुबह नशे में धुत अनुराग की अपने भाई से कहासुनी हो गई। गर्मागर्मी बढ़ी। नौबत हाथापाई तक आई। बात इतनी बढ़ी कि भाई उसे धक्के मारकर घर से बाहर निकालने लगा। इसके बाद अनुराग इतना तमतमा गया कि वह तमंचा उठा लाया।

यह भी पढ़े प्यार का खाैफनाक अंत : जेल से छूटने के बाद प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, दोनों ने छोड़ी दुनिया

अनुराग की पत्नी 44 वर्षीय प्रियंका छत पर भागी चली आई। गुस्से में पागल अनुराग ने अवैध तमंचे से पत्नी के ऊपर फायर कर दिया। वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी। गोली की आवाज सुनकर अनुराग की मां, 65 वर्षीय सावित्री देवी छत पर पहुंची। उसने अपनी मां को भी गोली मार दी। इसके बाद वह छत से नीचे उतरा और घर के अंदर गया। वहां उसका छोटा बेटा सो रहा था। पुलिस के मुताबिक अनुराग ने बिस्तर पर ही बेटे को गोली मार दी। पूरे परिवार को खत्म करने के बाद उसने उसी कमरे में अपनी कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। वहीं इस दौरान अनुराग के भाई ने भागकर अपनी जान बचाई।

यह भी पढ़े बलिया में भीषण Road Accident : पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो, चार लड़कों की दर्दनाक मौत

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। सीतापुर के एसएसपी चक्रेश मिश्रा का कहना है कि आज मथुरा में रामपुर पुलिस को सूचना मिली कि मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति, जिसका नाम अनुराग सिंह उम्र 45 वर्ष है, ने कथित तौर पर खुद को गोली मारने से पहले अपने परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी है। पुलिस और एफएसएल टीम जांच कर रही है। हर पहलू पर कानूनी कार्रवाई चल रही है।

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में दो बाइकों की टक्कर, पूर्व विधायक के पुत्र की मौत बलिया में दो बाइकों की टक्कर, पूर्व विधायक के पुत्र की मौत
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत फरासाटर गांव के भुआरी मोड़ के पास मंगलवार को बाइकों की टक्कर में पूर्व...
69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता : हरियाणा की बालिका पहलवानों के नाम रहा मंगलवार, जीते दो स्वर्ण
बलिया में प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमिका के सामने जहर खाकर दी जान
PMKVY में मिष्ठान और अन्नकूट प्रशिक्षण शामिल करने की मांग तेज
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दगाबाज !
शादी के बाद दुल्हन फरार : मुझे मेरी बीबी दिलाओ… गले में पोस्टर लटकाए SP ऑफिस पहुंचा युवक
बलिया के इस प्रधानाध्यापक पर बड़ी कार्रवाई के संकेत, एडी बेसिक ने बीएसए को लिखा पत्र, कुछ बाबू भी चपेट में