पकड़ में आया प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, फिर...
On



UP News : रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण भी एकत्र हो गए। फिर दोनों परिवारों के बीच हुई पंचायत में उनका निकाह करने की बात तय की गई। अजीमनगर थाना क्षेत्र निवासी युवती का बराबर के गांव के युवक से प्रेम प्रसंग था। दोनों लगातार मिलते थे।
शनिवार रात प्रेमिका से मिलने प्रेमी उसके घर पहुंच गया। परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़ कर कमरे में बंद कर उसके परिजनों को फोन करके बुलाया गया। युवक के परिजनों देर रात मौके पर पहुंच गए। देर रात ग्राम प्रधानों की मौजूदगी में पंचायत का दौर शुरू हुआ। इसके बाद दोनों परिवार के लोग ईद के बाद निकाह के लिए सहमत हो गए। रात में ही करीब एक दर्जन लोगों की मौजूदगी में पंचायत हुई। पंचायत के बाद दोनों का ईद बाद निकाह करने की बात तय हुई।

Related Posts
Post Comments

Latest News
14 Mar 2026 08:10:57
बलिया : शहर से सटे निधरिया गांव में झटका मशीन (इलेक्ट्रिक फेंसिंग) की चपेट में आने से पूर्व प्रधान लाल...


Comments