हत्यारोपी विजय नारायण सिंह को गोलियों से भूना

हत्यारोपी विजय नारायण सिंह को गोलियों से भूना

UP News : यूपी के सुल्‍तानपुर के दरियापुर स्थित एक होटल में रविवार रात एक पार्टी के दौरान बदमाशों ने भाजपा नेता के भतीजे विजय नारायण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, गोली लगने से घायल दूसरे युवक को केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। चर्चित चिकित्सक डॉ. घनश्याम तिवारी हत्या कांड में विजय नारायण आरोपित थे और जेल में बंद थे। कुछ दिनों पहले ही जमानत पर छूटे थे।

नगर कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के भतीजे विजय नारायण सिंह (38) पुत्र प्रकाश नारायण सिंह व शास्त्रीनगर निवासी अनुज शर्मा (30) पुत्र शैलेन्द्र शर्मा समेत आधा दर्जन युवक दरियापुर स्थित होटल में पार्टी कर रहे थे। इसी बीच कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई। कुछ लोगों ने विजय नारायण और अनुज शर्मा को गोली मार दी। दोनों को मेडिकल कालेज की इमरजेंसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने विजय को मृत घोषित कर दिया। अनुज को लखनऊ केजीएमयू रेफर कर दिया गया। विजय नारायण सिंह की हत्‍या के बाद पुलिस ने कुछ संदिग्‍धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक कुछ सबूत मिले हैं। हत्‍याकांड के खुलासे के लिए टीम गठि‍त कर दी गई है।

Post Comments

Comments

Latest News

आज वाया बलिया, गाजीपुर चलेगी यह विशेष ट्रेन, देखें समय सारिणी आज वाया बलिया, गाजीपुर चलेगी यह विशेष ट्रेन, देखें समय सारिणी
वाराणसी : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 05599 दरभंगा-अहमदाबाद एकल यात्रा विशेष गाड़ी का संचलन 10 दिसम्बर, 2025...
कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें 10 दिसम्बर का Rashifal
बलिया में दो बाइकों की टक्कर, पूर्व विधायक के पुत्र की मौत
69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता : हरियाणा की बालिका पहलवानों के नाम रहा मंगलवार, जीते दो स्वर्ण
बलिया में प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमिका के सामने जहर खाकर दी जान
PMKVY में मिष्ठान और अन्नकूट प्रशिक्षण शामिल करने की मांग तेज
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दगाबाज !