Corona Warrior of the Day बने गुड्स सुपरिटेंडेंट MK श्रीवास्तव

Corona Warrior of the Day बने गुड्स सुपरिटेंडेंट MK श्रीवास्तव


वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा कोविड-19 के संक्रमण को फ़ैलने से रोकने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए प्रतिदिन हर मंडल के बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारी को मंडल स्तर पर 'कोरोना वारियर आफ द डे' (CoronaWarrior of the day) घोषित एवं प्रचारित कर उसका उत्साह वर्धन किया जा रहा है, जिससे अन्य कर्मचारियों को प्रेरणा मिले।   

इसी क्रम में वाराणसी मंडल के देवरिया सदर पर स्थित गुड्स शेड में गुड्स सुपरिटेंडेंट के पद पर कार्यरत मनोज कुमार श्रीवास्तव ने लाॅकडाउन की विषम अवधि में देवरिया गुड्स शेड में काम करके क्षेत्रीय नागरिकों को  आवश्यक की आपूर्ति जारी रखा। श्री श्रीवास्तव, माल अधीक्षक (Goods Superintendent) देवरिया सदर, गुड्स शेड, लॉक डाउन अवधि के दौरान कोरोना योद्धा के रूप में काम किया। 

उन्होंने कोरोनॉ सावधानियों  का पालन करते हुए स्थानीय प्रशासन के समन्वय में आवश्यक वस्तुओं यथा थर्मल स्क्रीनिंग, सोशल डिस्टेंसिंग के साधन और फेस मास्क और हैंडवाश सेनेटाइजर के सात रेकों की अनलोडिंग कराई। इसके साथ ही उन्होंने अपने कार्य क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क एवं हैण्ड वाश के साथ भोजन भी वितरित किया। इस कठिन समय में उनके कृत्यों और प्रयासों की सराहना करते हुए  इन्हें 'कोरोना वाॅरियर्स आफ द डे’ घोषित किया गया।                                   

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

कटहल नाला सुंदरीकरण, बलिया बाईपास और चौराहों के आधुनिकीकरण की तैयारी तेज  कटहल नाला सुंदरीकरण, बलिया बाईपास और चौराहों के आधुनिकीकरण की तैयारी तेज 
बलिया : जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने शनिवार को कटहल नाला सुंदरीकरण कार्य की प्रगति का...
Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल
7 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का Rashifal
बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
नेशनल चैंपियन बनकर लौटे बलिया के इन खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
बलिया में 'दिशा' की बैठक : विकास योजनाओं पर मंथन, 58 बिंदुओं पर समीक्षा
UPSC 2025 में बलिया की बेटी शिक्षा पाठक ने भरी सफल उड़ान, चहुंओर खुशी की लहर