पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर गोली मारकर हत्या

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर गोली मारकर हत्या

जौनपुर : पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिकरारा थाना क्षेत्र के रीठी गांव में घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अनीस को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बता दें कि पूर्व सांसद धनंजय सिंह इस समय जेल में बंद हैं। वहीं बसपा ने उनकी पत्नी श्रीकला सिंह रेड्डी को जौनपुर लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए रीठी गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

बताया जा रहा है कि अनीस खान पूर्व सांसद धनंजय सिंह के करीबी थे। अनीस पूर्व में धनजंय की सुरक्षा में तैनात थे। मंगलवार रात सिकरारा थाना क्षेत्र के रीठी गांव में कुछ लोगों ने विवाद के बाद अनीस पर फायर झोंका दिया। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस अनीस को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद जौनपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली
Ballia  : बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा उस पार एक गांव में गत शौच के लिए गई 25 वर्षीय महिला...
14 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल
बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट
प्रेम, सौहार्द्र और एकता से सराबोर रहा बरनवाल सेवा समिति का होली मिलन समारोह