प्रतिदिन चलेगी पार्सल स्पेशल ट्रेन : बलिया, गाजीपुर समेत झ्न जनपदों को मिलेगा लाभ

प्रतिदिन चलेगी पार्सल स्पेशल ट्रेन : बलिया, गाजीपुर समेत झ्न जनपदों को मिलेगा लाभ


गोरखपुर। रेल मंत्री द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुसार प्रत्येक क्षेत्रीय रेलवे प्रतिदिन अपने क्षेत्र में एक पार्सल स्पेशल गाड़ी का संचलन करेगी। इससे लोगो को आवश्यकता के अनुसार कम मात्रा में भी सामान पहुंचाने या मांगने में सुविधा मिलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा मंडुवाडीह से काठगोदाम के बीच एक पार्सल स्पेशल गाड़ी 8 अप्रैल से 15 अप्रैल 2020 तक प्रतिदिन चलाई जायेगी, जिसमें एक वीपीयू तथा एक एसएलआर होगा।
           
पार्सल ट्रेन नंबर- एनईआर 01 मंडुवाडीह- काठगोदाम पार्सल विशेष गाड़ी 8,10,12 एवं 14 अप्रैल 2020 को मंडुवाडीह से 6 बजे प्रस्थान कर गाजीपुर सिटी से 07.05 बजे, बलिया से 08.05 बजे, छपरा से 09.25 बजे, सीवान से 10.20 बजे, देवरिया सदर से 11.25 बजे, गोरखपुर से 12.25 बजे, बस्ती से 13.15 बजे, गोंडा में 14.20 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 16.30 बजे, बरेली से 19.30 बजे, रामपुर से 20.15 बजे, रुद्रपुर सिटी से 21.05 बजे तथा लालकुआं से 21.35 बजे छूटकर काठगोदाम 22.00 बजे    पहुंचेगी।

एनईआर 02 काठगोदाम-मंडुवाडीह पार्सल विशेष गाड़ी 9,11,13 एवं 15 अप्रैल, 2020 को काठगोदाम से 06 बजे, लालकुआं से 06.30 बजे, रुद्रपुर सिटी से 07.00 बजे, रामपुर से 07.50 बजे, बरेली से  08.40 बजे, लखनऊ ( उत्तर रेलवे) से 11.40 बजे, गोंडा में 13.45 बजे, बस्ती से 14.50 बजे, गोरखपुर से 15.45 बजे, देवरिया सदर से 16.40 बजे, सीवान से 17.45 बजे, छपरा से  19.05 बजे, बलिया से 20.00 बजे तथा गाजीपुर सिटी से 21.00 बजे छूटकर मंडुवाडीह 22.00 बजे पहुंचेगी। यह सुविधा पूर्वोत्तर रेलवे के सभी प्रमुख शहरों जैसे कि वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, गोरखपुर, गोण्डा, लखनऊ, बरेली, रामपुर इत्यादि में उपलब्ध होगी।

इसी प्रकार दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा संचालित 00608 गोरखपुर-यशवन्त पुर पार्सल विशेष गाड़ी गोरखपुर से  8 एवं 15 अप्रैल 2020 को 13.00 बजे प्रस्थान कर पटना, दीन दयाल उपाधयाय ज., सतना जबलपुर, इटारसी नागपुर बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर विजयवाड़ा, गुदुर, चेन्नई, जोलापैट होते हुए तीसरे दिन यशवंतपुर पहुंचेगी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बलिया : शहर से सटे निधरिया गांव में झटका मशीन (इलेक्ट्रिक फेंसिंग) की चपेट में आने से पूर्व प्रधान लाल...
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली
14 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल
बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट