गाजीपुर में दर्दनाक हादसा : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बस में लगी आग, मची चीख पुकार

गाजीपुर में दर्दनाक हादसा : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बस में लगी आग, मची चीख पुकार

Ghazipur News : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां बस में लगी आग के बाद कई लोगों के मरने की आशंका हैं। कई लोग झुलस गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मौके पर चीख-पुकार मची है। हादसे की शिकार बस बरातियों से भरी बताई जा रही है।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह मौके पर हैं। सूचना पर मोबाइल फोरेंसिक टीम भी पड़ताल के लिए पहुंच गई है। यह हादसा मरदह थाना से करीब 400 मीटर दूर एचटी तार के संपर्क में आने से बस में आ आग लग गई। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने झुलसे लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Post Comments

Comments

Latest News

Video : बलिया में टक्कर के बाद जली स्कार्पियो, टेम्पो के उड़े परखच्चे, एक की मौत ; पांच रेफर Video : बलिया में टक्कर के बाद जली स्कार्पियो, टेम्पो के उड़े परखच्चे, एक की मौत ; पांच रेफर
बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से गुजर रहे नेशनल हाईवे 31 पर स्थित हल्दी थाने से 300 मीटर...
ससुराल पहुंचते ही पति से अलग हुई दुल्हन, सुहागरात पर बना तलाक का एग्रीमेंट
बलिया में 8 दिसम्बर को होगी ARP चयन परीक्षा, बीएसए ने जारी की अभ्यर्थियों की सूची
5 दिसम्बर का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शुक्रवार, पढ़ें आज का Rashifal
Ballia में बड़े भाई ने कर दिया कांड, छोटा रेफर
चकबंदी कार्यालय की गंदगी और अव्यवस्थाओं पर BALLIA DM सख्त
Ballia News : बूथवार एचडी वोटर्स की सूची राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराने का निर्देश