रस्सी का फंदा बनाकर झूल गया युवा सिपाही
On



गाजीपुर। खानपुर थाना से सम्बंद्ध मौधा चौकी में एक युवा सिपाही मौत को गले लगा लिया।इसकी सूचना मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना की सूचना सिपाही के परिजनों को दे दी गई है।
मूल रूप से अयोध्या जनपद अंतर्गत रुदली थाना क्षेत्र के असपाना गांव निवासी सूर्यसेन (22) वर्ष 2019 में पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था। उसकी तैनाती यहां मौधा चौकी पर थी। चर्चा है कि शुक्रवार की रात मोबाइल से किसी से बात करने के बाद सूर्यसेन चौकी के अंदर ही रस्सी का फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया।
Tags: गाजीपुर

Related Posts
Post Comments

Latest News
13 Mar 2026 08:02:53
UP Panchayat Chunav : यूपी में पंचायत चुनाव कब होगा ? यह अभी तय नहीं है, पर मत पत्रों की...



Comments