गंगा में कूदा युवक, शव बरामद
On



गाजीपुर। वीर अब्दुल हमीद सेतु से युवक ने गंगा नदी में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बुधवार की सुबह लोटन इमली चौकी प्रभारी अशोक मिश्रा ने गोताखोरों के सहयोग से युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि रेवतीपुर थाना क्षेत्र के रंजीत पट्टी निवासी सुधीर पांडेय (32) मंगलवार की रात पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दिया। घटना की जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस रात में ही गोताखोरों द्वारा शव की तलाश कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
Tags: गाजीपुर

Related Posts
Post Comments

Latest News
14 Mar 2026 08:10:57
बलिया : शहर से सटे निधरिया गांव में झटका मशीन (इलेक्ट्रिक फेंसिंग) की चपेट में आने से पूर्व प्रधान लाल...



Comments