बलिया : अन्तः जनपदीय स्थानान्तरण से जुड़ी बड़ी खबर, बीएसए ने खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिये यह निर्देश

बलिया : अन्तः जनपदीय स्थानान्तरण से जुड़ी बड़ी खबर, बीएसए ने खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिये यह निर्देश

बलिया : शैक्षिक सत्र 2024-25 में बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक/शिक्षिकाओं के अन्तः जनपदीय स्थानान्तरण को लेकर बीएसए मनीष कुमार सिंह ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है। अन्तः जनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण की कार्यवाही राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा विकसित साफ्टवेयर के माध्यम से आनलाइन सम्पादित किया जाना है।

बीएसए ने बताया कि उक्त के क्रम में मानव सम्पदा पोर्टल पर शिक्षकों के विवरण यथा-पदनाम, जन्मतिथि, मोबाइल नम्बर, नियुक्ति तिथि आदि विवरण को संशोधित/अद्यतन किये जाने की कार्यवाही 10 जनवरी 2025 तक प्रत्येक स्थिति में पूर्ण किये जाने के लिए निर्देशित किया गया है। अन्तः जनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण की तकनीकी चरण, प्रक्रिया एवं समय सारिणी के सम्बन्ध में पृथक से निर्देश प्रेषित किये जायेंगे।

बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने शिक्षा क्षेत्र के समस्त शिक्षकों का मानव सम्पदा पोर्टल पर त्रुटि रहित विवरण (पदनाम, जन्मतिथि, मोबाइल नम्बर, नियुक्ति तिथि आदि) को निर्धारित तिथि तक प्रत्येक दशा में संशोधित/अद्यतन करना सुनिश्चित करें। साथ ही इस आशय का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें कि आपके शिक्षा क्षेत्र के समस्त शिक्षकों का विवरण संशोधित /अद्यतन कर दिया गया है। इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं है। अन्तः जनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण के सम्बन्ध में यदि किसी भी शिक्षक के मानव सम्पदा में त्रुटि पायी जाती है तो सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जायेगा।

यह भी पढ़े तहसील का कड़वा सच देख बलिया डीएम नाराज, रजिस्ट्रार कानूनगो को चेतावनी नोटिस

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क