बलिया में बाइक की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल

बलिया में बाइक की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल

बलिया : उभांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत बेल्थरा बाजार गांव की चट्टी के समीप रविवार की देर शाम बाइक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो युवक घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, हादसे की सूचना मिलते युवक के परिवार में कोहराम मच गया। 

उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरा बाजार गांव निवासी रमेश (30) पुत्र सुभाष भारती रविवार की देर शाम पैदल ही अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, बाइक पलटने से बाइक सवार दो युवक की चोटिल हो गये। सभी घायलों को सीएचसी सीयर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने रमेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल बाइक सवार बिट्टू राजभर (22) निवासी करनी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जबकि प्रवीण नारायण राय (23) निवासी तेलमाजमालुद्दीनपुर को इलाज के बाद घर भेज दिया। 

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े Road Accident in Ballia : डम्पर के धक्के से युवक की मौत, दूसरा रेफर

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास भवन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों...
वाराणसी एयरपोर्ट पर बलिया निवासी यात्री के बैग से मिला .32 बोर का चार जिंदा कारतूस, यात्रियों में हड़कंप
बलिया में किशोरी की अचानक बिगड़ी हालत और हो गई मौत
6 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
शादी समारोह के बीच गिरे दुल्हन के मामा, फिर उठे नहीं
चार दिन पहले नदी में दफनाई गई महिला की लाश को बलिया पुलिस ने निकाला बाहर, ससुर जा चुके हैं जेल
बलिया में 'पॉवर' को लेकर महिला प्रधान का सनसनी खुलासा, बोली - देवर-सचिव ने...