बलिया : प्रेत बाधा से मुक्ति के लिए 'बाबा' दरबार में पहुंची महिला की मौत

बलिया : प्रेत बाधा से मुक्ति के लिए 'बाबा' दरबार में पहुंची महिला की मौत

Ballia News : मनियर थाना क्षेत्र के बुढ़वा बाबा स्थान पर लगे चैत्र नवरात्र के मेले में प्रेत बाधा से मुक्ति पाने के लिए आई एक महिला की मौत बृहस्पतिवार को हो गई। सूचना पर पहुंची मनियर पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव को एंबुलेंस से लेकर नेपाल चले गए।

बताया जा रहा है कि मंजू देवी (45) पत्नी कोदई यादव (निवासी प्रतापपुर गाऊ पालिका-5 बदौली थाना बेलाटारी जिला नवलपरासी नेपाल) की तबीयत करीब चार-पांच वर्षों से खराब चल रही थी। प्रेत बाधा से मु्क्ति पाने के लिए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बुधवार को वह मनियर बुढ़वा ब्रह्म के स्थान पर नेपाल के अन्य लोगों के साथ आई हुई थी, उसकी मौत हो गई। इससे बाद अफरा तफरी का महौल बन गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस बाबत मनियर थानाध्यक्ष मंतोष सिंह ने बताया कि महिला पहले से बीमार थी।परिजन किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई नहीं चाहते थे। वह शव को लेकर गांव जाना चाहते थे। शव का पंचनामा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में जिन्दगी की जंग हार गई एक और महिला शिक्षामित्र

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग
बलिया : जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा...
बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर
बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी
16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल