बलिया : दरवाजे पर खड़ी दो बाइकों में अराजक तत्वों ने लगाई आग
On




Ballia News : सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में अराजकतत्वों ने रविवार की रात दो अलग-अलग घर के बाहर खड़ी दो बाइकों में आग लगा दी। एक बाइक पूरी तरह जल गई, जबकि दूसरी बाइक का आगे का आधा हिस्सा जल गया है। घटना की जानकारी पीड़ित पक्ष ने रात में ही पुलिस को दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुस्तफाबाद गांव निवासी जवाहर लाल शर्मा पुत्र स्व. जलेश्वर शर्मा अपनी अपाचे बाइक व कुदरूश खान पुत्र स्व. गुलजार खान अपनी अपाची बाइक घर के दरवाजे के सामने खड़ी कर सोने चले गए। इसी बीच, दोनों घरों के सामने खड़ी बाइकों में अराजक तत्वों ने आग लगा दी।
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts
Post Comments

Latest News
08 Dec 2025 23:00:44
बलिया : बांसडीहरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर चट्टी पर स्थित दो गुमटी और एक पिकअप रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों...


Comments