बलिया : विद्युत खंभे में उतरा करंट, दो गोवंश की मौत
On



Ballia News : नगर पंचायत बिल्थरारोड के वार्ड नंबर दो में मुख्य सड़क के पास बुधवार को सुबह विद्युत खंभे में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से दो गोवंश की मौत हो गई। जानकारी होने पर नगर पंचायत के वाहन से मृत गोवंशों को हटाया गया। बताया जाता है कि गोवंश नगर में घूम रहे थे। इस बीच करंट प्रवाहित विद्युत खंभे की चपेट में आ गए। ईओ आरबी यादव का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा लगातार छुट्टा पशुओं को पकड़ कर गौशाला में पहुंचाने का कार्य किया जाता है। हादसे के शिकार गोवंशों को ग्रामीणों द्वारा नगर में छोड़ दिया गया। समझा जाता है कि नगर में विचरण करते समय गोवंश खंभे की प्रवाहित करंट की चपेट में आ गए होंगे।
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts
Post Comments

Latest News
13 Mar 2026 15:04:54
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेहरुपुर के पास स्थित जंगल में एक ही परिवार के...


Comments