5.29 करोड़ रूपये से होगा बलिया के इस बस स्टेशन का पुर्नर्निर्माण

5.29 करोड़ रूपये से होगा बलिया के इस बस स्टेशन का पुर्नर्निर्माण

बलिया : उजियारघाट बस स्टेशन का पुर्नर्निर्माण कराया जायेगा। बस स्टेशन के पुनर्निर्माण के लिए 529.82 लाख रुपये निर्गत किये गये हैं। उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा उजियारघाट बस स्टेशन का पुर्नर्निर्माण कराया जायेगा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि जनपद बलिया से लखनऊ, दिल्ली के लिए बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं। इस बस स्टेशन के बन जाने से लोगों को काफी सुविधा होगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थित सभी बस स्टेशनों का सौन्दर्यीकरण एवं पुर्नर्निर्माणीकरण कराया जा रहा है, जिससे कि लोगों को साफ-सुथरा एवं आकर्षक बस अड्डे मुहैया हों। परिवहन मंत्री ने कहा कि उजियारघाट बस स्टेशन देखरेख काफी समय से जर्जर अवस्था में पड़ा हुआ था। क्षेत्र के लोगों ने उक्त बस स्टेशन के सौन्दर्यीकरण हेतु आग्रह किया। विचारोपरान्त इसके सौन्दर्यीकरण का निर्देश परिवहन निगम को दिया गया था। उक्त के सम्बंध में यह बजट जारी किया गया है। अब बलिया के लोगों को बेहतर बस अड्डे के साथ सुविधाजनक व आरामदायक बसें मुहैया होंगी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बलिया : शहर से सटे निधरिया गांव में झटका मशीन (इलेक्ट्रिक फेंसिंग) की चपेट में आने से पूर्व प्रधान लाल...
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली
14 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल
बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट