बलिया में करंट से परिवार के मुखिया की मौत, मचा कोहराम
On



मझौवां, बलिया : गंगा नदी की बाढ़ व कटान से बेघर एक पीड़ित परिवार के लिए बुधवार की सुबह 'काली' साबित हुई, जहां करंट की चपेट में आने से परिवार के मुखिया की मौत हो गयी। बिजली विभाग की लापरवाही से हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। हादसे की सूचना पर बैरिया पुलिस के साथ उप जिलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटे है।
बैरिया थाना क्षेत्र के उदईछपरा निवासी बरमेश्वर साह (65) पुत्र स्व. चानु कानू का घर गंगा नदी की लहरों में खो चुका है। नतीजतन बरमेश्वर साहू अपने परिवार के साथ एनएच 31 के किनारे उदयीछपरा दुबेछपरा ढ़ाले पर झोपड़ी डालकर रहते थे। बुधवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे करंट की चपेट में आने से बरमेश्वर साहू की ऑन द स्पॉट मौत हो गयी। इस घटना से परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
हरेराम यादव

Related Posts
Post Comments

Latest News
06 Feb 2026 18:36:42
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास भवन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों...


Comments