बलिया : घर के सामने खड़ी शिक्षक की बाइक चोरी
On



बलिया : बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक फेफना थाना क्षेत्र के नसीराबाद गांव निवासी परमात्मा पांडे की सुपर स्पलेण्डर बाइक (यूपी 60 एबी 4772) 28 मई की रात घर के सामने से चोरी हो गई। श्री पांडे ने गुरुवार को एसपी को प्रार्थना पत्र दिया कि गाड़ी चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए घटना की अगली सुबह थानाध्यक्ष (फेफना) को आवेदन दिया। थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि चुनाव बाद इसका निस्तारण करेंगे। हालांकि अभी तक न तो बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज हुई और न ही बाइक बरामद हुई। शिक्षक ने पुलिस को बाइक चोर का सीसीटीवी से लिया गया फोटो भी उपलब्ध कराया है।

Related Posts
Post Comments

Latest News
13 Mar 2026 20:02:55
बलिया : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत जनपद के अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को मार्च 2026 के सापेक्ष...


Comments