बलिया : कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, परिजन परेशान
On




बलिया : सिकंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लीलकर गांव निवासी अनुज वर्मा (15) पुत्र रसवीर वर्मा मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े 6 बजे घर से कोचिंग के लिए निकला था, लेकिन लौटा नहीं। परेशान परिजनों ने काफी तलाश की, पर कही पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि, खोजबीन के दौरान पता चला कि अनुज लीलकर से मऊ जाने वाली बस में चढ़ गया था। मंगलवार की शाम बस मऊ से वापस लीलकर आयी तो परिजनों को बस स्टाप से पता चला कि बच्चा नगरा चौराहे पर उतर गया था। उसके बाद परिजन नगरा व रसड़ा में पूरी रात अनुज को ढूढ़ने का प्रयास किये, लेकिन कुछ भी पता नही चला। बुधवार की सुबह अनुज के पिता रसवीर वर्मा ने थाने में तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई।

Related Posts
Post Comments

Latest News
05 Dec 2025 10:43:55
बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से गुजर रहे नेशनल हाईवे 31 पर स्थित हल्दी थाने से 300 मीटर...


Comments