रेल अफसर निर्भय नारायण सिंह ने बताए पौधरोपण के फायदे, युवाओं को दिये सफलता के मंत्र
On



बलिया : पूर्व ग्राम प्रधान, अध्यापक व समाजसेवी सुशील सिंह की 7वीं पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव अघैला में श्रद्धांजलि सभा के रुप में मनाई गयी। उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ ही निर्भय नारायण सिंह (आईआरटीएस, रेल मंत्रालय भारत सरकार) ने मौजूद लोगों से फलदार वृक्ष रोपित करने का आह्वान किया। कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधे बेहद जरूरी हैं। पौधे लगाने से जहां पर्यावरण संरक्षित होता है, वहीं शुद्ध आक्सीजन मिलता है। हमें समय-समय पर पौधे रोपित कर उनकी देखभाल भी करनी चाहिए।

निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि 200 गांवों में फलदार वृक्ष लगाकर लोगों तथा विशेषकर युवाओं को जागृत करने को संकप्लित हूं। इस पर लगातार काम कर रहा हूं। कहा कि पेड़-पौधे जहां हमारी प्रकृति को हरा भरा बनाते हैं, वहीं वातावरण को भी शुद्ध बनाए रखते हैं। यदि पेड़-पौधे नहीं रहेंगे तो पृथ्वी का असंतुलन बढ़ जाएगा। इसलिए हम सभी को अपने जीवन में पौधे जरूर लगाना चाहिए, ताकि बढ़ते प्रदूषण से राहत मिल सकें।

युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
रेल अफसर निर्भय नारायण सिंह ने युवाओं को सफलता का मंत्र भी दिया। कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी है। यह वह तकनीक है, जो लोगों को अपना लक्ष्य प्राप्त करने में उपयोगी होती है। यह तरीका हर प्रकार के लोग इस्तेमाल करते हैं। खास तौर पर स्कूल/कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए लक्ष्य निर्धारण एक अनिवार्य पहलू है। कहा कि, समय के साथ दुनिया प्रतिस्पर्धी होती जा रही है। ऐसे में शैक्षिक और व्यक्तिगत विकास के लिए आपके पास स्पष्ट दृष्टिकोण होना चाहिए, फिर मंजिल मिलनी तय है।

इस मौके पर विजय सिंह, सचिन सिंह, संजय माली, माइकल पटेल, शैलेश मिश्रा, अमित यादव, अर्चित राय, मनु सिंह, गोलू मिश्रा, गोलू सिंह, राहुल मिश्रा, अंकित चौबे, अंजनी उपाध्याय, अनुज सिंह, टुनटुन, विनोद पासवान आदि सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहें। अभिषेक सिंह ने सबका स्वागत करते हुए कार्यक्रम में आने के लिए धन्यवाद दिया।

Related Posts
Post Comments

Latest News
14 Mar 2026 08:10:57
बलिया : शहर से सटे निधरिया गांव में झटका मशीन (इलेक्ट्रिक फेंसिंग) की चपेट में आने से पूर्व प्रधान लाल...


Comments