बलिया में ऑनलाइन हाजिरी पर प्राथमिक शिक्षक संघ ने लिया यह फैसला

बलिया में ऑनलाइन हाजिरी पर प्राथमिक शिक्षक संघ ने लिया यह फैसला

बलिया : डिजिटल उपस्थिति पर शिक्षकों के विरोध के साथ उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ बलिया खड़ा है और रहेगा। यह घोषणा रविवार को संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह व मंत्री डॉ. राजेश पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। कहा कि अध्यापक साथियों को उत्पीड़ित करने के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ तत्परता के साथ आगे बढ़ कर खड़ा रहेगा।

बताया कि, महानिदेशक बेसिक शिक्षा (स्कूली शिक्षा) द्वारा परिषदीय बेसिक विद्यालयों में डिजिटल उपस्थिति के आदेश को जनपद के समस्त अध्यापक पूर्णतया अव्यवहारिक मान रहे हैं। आम अध्यापकों का कहना है कि अक्टूबर 2023 के प्रादेशिक धरने में शासन एवं महानिदेशक से अध्यापकों की जो उचित मांगें मांगी गई थी, उन्हें पूर्ण करने का आश्वासन भी तत्समय दिया गया था। किन्तु उन मांगों पर कोई सार्थक कार्यवाही अब तक नहीं की गयी। ऐसी दशा में अध्यापक डिजिटल उपस्थिति का क्रियान्वयन नहीं करेगा और अध्यापक साथियों के हर निर्णय के साथ उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ तत्परता के साथ खड़ा रहेगा।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
भोला प्रसादबलिया : मंजिले उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों...
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक