बलिया : तीन युवकों को भारी पड़ी छेड़खानी, ग्रामीणों ने दी खौफनाक सजा ; जानें पूरा मामला

बलिया : तीन युवकों को भारी पड़ी छेड़खानी, ग्रामीणों ने दी खौफनाक सजा ; जानें पूरा मामला


मनियर, बलिया। मनियर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में नाबालिक के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। वहीं, आरोपित युवकों को बंधक बनाकर मारने पीटने एवं सर का बाल मुंडवाने का फोटो भी वायरल हो गया है। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता के पिता की तहरीर पर विकास सिंह पुत्र राजेश सिंह, राजीव प्रसाद गौड़ पुत्र राजकुमार गौड़ (निवासी मानिकपुर) एवं ननिहाल में रह रहे सुनील कुमार सिंह पुत्र कामेश्वर सिंह (हाल मुकाम मानिकपुर थाना मनियर) के विरुद्ध संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर तीनों को चालान न्यायालय में कर दिया। घटना बृहस्पतिवार की सुबह 3:30 बजे की बताई जा रही है। तहरीर में पीड़िता के पिता ने लिखा है कि मेरी पुत्री खेत में शौच करने गई थी। उसे अकेला देख कर तीनों युवक छेड़खानी करने लगे। मेरी लड़की के शोर गुल करने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए तथा तीनों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिए। इधर इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है। 

वही, आरोपी युवकों के अभिभावकों ने भी मनियर पुलिस को तहरीर दिया है। कहा गया है कि तीनों युवक सुबह के समय रोड पर दौड़ लगाने गए थे। इसी बीच, एक गांव (पीड़ित युवती के गांव की वजह से नाम नहीं दर्शाया गया है) के युवकों ने उन्हें घसीट कर अपने घर लेकर चले गए। उन्हें बुरी तरह मारा पीटा तथा बाल मुड़वा कर उन्हें अपमानित किया। आरोपी युवकों के परिजनों ने  मारने पीटने वाले और बाल मुड़वाने वाले युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। 

इस संबंध में थानाध्यक्ष मनियर नागेश उपाध्याय ने कहा कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपित युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया। इधर आरोपी युवकों को मारने पीटने एवं बाल मुंडवाने के संबंध में तहरीर के बावत थानाध्यक्ष ने कहा कि जांच चल रही है।


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार