बलिया : चोरों ने एक ही दुकान पर लगाया चोरी का चौका

बलिया : चोरों ने एक ही दुकान पर लगाया चोरी का चौका


मनियर, बलिया। मनियर थाना से मात्र 100 मीटर की दूरी पर सोमवार की रात चोरों ने टेंट हाउस की दुकान से दो बड़ा भगोना, छ:बड़ा एलईडी बल्ब चुरा लिया। पीड़ित ने इसकी तहरीर मनियर थाने को दी। बताया कि चोरी की यह चौथी घटना है। 

संतोष कुमार वर्मा पुत्र स्व. विश्वनाथ वर्मा (निवासी कम्युनिस्ट मुहल्ला मनियर वार्ड नंबर एक, थाना मनियर) अपनी टेंट हाउस की दुकान बंद कर सोमवार की रात घर चला गया। मंगलवार की सुबह दुकान आया तो ताला टूटा हुआ था। सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। चेक किया तो दुकान से दो बड़ा भगोना, 6 बड़ा एलईडी लाइट दुकान से गायब था। मनियर स्टेट बैंक के पास  मनियर सिकंदरपुर  मुख्य मार्ग पर वह भी मनियर थाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर दुकान का ताला टूटे जाने की घटना को लेकर लोग अचंभित है। 

पूरी रात स्ट्रीट लाइट जलने के बावजूद चोरों ने थाने के नजदीक घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने मनियर थाने को शिकायती पत्र दिया है। इसमें पूर्व में हुई तीन बार चोरी की घटना का भी जिक्र है। चौथी बार चोरी की घटना पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर लोक सवालिया निशान उठाना शुरू कर दिये  हैं।


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क