बलिया : समाजसेवी का मंत्र 'रास्ते में रुक के दम ले लूं, मेरी आदत नहीं...'

बलिया : समाजसेवी का मंत्र 'रास्ते में रुक के दम ले लूं, मेरी आदत नहीं...'


मनियर, बलिया। 'रास्ते में रुक के दम ले लूं, मेरी आदत नहीं... लौट कर वापस जाऊं मेरी फितरत नहीं...' को अपने जीवन का लक्ष्य बनाकर जिला पंचायत वार्ड नंबर 16 के समाजसेवी विजय कुमार यादव द्वारा मनियर ब्लॉक के विभिन्न गांवों में मास्क, साबुन एवं जरूरतमंद लोगों के बीच राशन सामग्री बांटी जा रही है। प्रतिदिन करीब 500 मास्क व साबुन बांटा जा रहा है। उन्होंने मनियर ब्लाक के गंगापुर, पीलूई, बिक्रमपुर पश्चिम आदि गांवों में मास्क व साबुन वितरित किया। प्रत्येक गांव के सभ्रांत लोगों की सलाह मशविरा पर राशन सामग्री वितरित करने का प्लान बनाया। 

उन्होंने लोगो से अपील किया कि करोना एक महामारी है। इस वायरस के चपेट में भारत सहित अन्य संपन्न देश भी है। इसका वायरस हवा के माध्यम से नहीं, बल्कि मनुष्य के नाक से निकलने वाली ड्राप्लेट से फैलता है। इसलिए छिंकते समय नाक पर रुमाल या टिशू रखें। साबुन से हाथ  समय-समय पर धोते रहें। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें। हाथ तथा कपड़ों को सैंटीलाइज करते रहें। सावधानी ही इसका बचाव है। 

सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें। अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। सावधानी बरतकर इसके फैलाव के चैनल को तोड़ा जा सकता है। इस बीमारी से डरने की आवश्यकता नहीं, बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि  मैं समाज की सेवा में हमेशा तत्पर रहूंगा। इस मौके पर उनके साथ आलोक सिंह कुंवर (छात्र नेता टीडी कॉलेज), अंकित पांडेय, प्रवीण सिंह, पारसनाथ तिवारी, उपेंद्र पटेल, विकी गुप्ता इत्यादि मौजूद थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बलिया : शहर से सटे निधरिया गांव में झटका मशीन (इलेक्ट्रिक फेंसिंग) की चपेट में आने से पूर्व प्रधान लाल...
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली
14 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल
बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट