बलिया : सैंपल लेने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम को लौटाया, पहुंची पुलिस

बलिया : सैंपल लेने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम को लौटाया, पहुंची पुलिस


बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के बिसौली गांव में संदिग्ध किशोरी का सैंपल लेने गई स्वास्थ्य टीम के सदस्यों को किशोरी के परिजनों ने भगा दिया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस बाबत पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया। फिर मौके पर पहुंची सहतवार पुलिस व महिला आरक्षी की सहायता से स्वास्थ विभाग की टीम ने उक्त किशोरी का सैंपल लिया।

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम विभिन्न जगहों से सैंपल लेते हुए बिसौली निवासी एक युवती का सैंपल लेने पहुंची। स्वास्थ्य टीम के पहुंचते ही उक्त घर के सदस्यों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को वापस लौटा दिया। इस बीच उक्त किशोरी के घर के सदस्यों आदि ने रास्ते पर खर-पतवार आदि का बोझ रखकर जाम कर दिया। 

सूचना मिलते ही सहतवार पुलिस स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंची, जहां संदिग्ध किशोरी के परिजन किसी भी कीमत पर किशोरी के सैंपल के लिए तैयार नहीं थे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए महिला पुलिस की सहायता से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उक्त किशोरी का सैंपल लिया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली