बलिया : इन प्रवासियों के लिए भी कोई व्यवस्था है क्या..?

बलिया : इन प्रवासियों के लिए भी कोई व्यवस्था है क्या..?


मनियर, बलिया। विकासखंड मनियर के क्वॉरंटाइन सेंन्टरों पर रह रहे प्रवासी मजदूरों को  किसी प्रकार की सुख सुविधा नहीं मिल रही है। विकासखंड मनियर की ग्राम पंचायत सरवार ककरघट्टी के राजस्व ग्राम विक्रमपुर में पकवा इनार के पास सूरत से आए प्रवासी मजदूर राज कुमार राजभर, धन कुमार राजभर, सुभाष यादव, रमेश यादव 18 मई से प्लास्टिक डालकर घर से अलग रह रहे हैं। प्रधान पुत्र द्वारा उनका नाम तो लिखा गया, लेकिन ये सभी मजदूर अपना भोजन बनाकर घर से कुछ दूरी पर रह रहे हैं।

इनको किसी प्रकार की सरकारी सुख सुविधा नहीं मिल रही है। न तो इन्हें हाथ धोने का साबुन, न ही  सैनिटाइजर उपलब्ध कराया गया है। खाने-पीने की कोई सामग्री भी नहीं दी गई है। इसी तरह से प्राथमिक विद्यालय सरवार ककरघट्टी पर सुमेर राजभर, सरल राजभर, देवेंद्र चौहान, रामविलास चौहान, करीम नट, राजू नट, अमित तिवारी, राकेश राजभर सहित नौ मजदूर करीब एक सप्ताह से रह रहे हैं। मजदूरों के घर व रिश्तेदारों के यहां से भोजन बनकर जा रहा है। न तो स्कूल को सेनीटाइज कराया जा रहा है, न ही हाथ धोने का साबुन, भोजन व चारपाई का इंतजाम है। 

किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं है। मजदूर अपने घरों से चारपाई की व्यवस्था किये है। सिर्फ एक दिन ग्राम प्रधान की तरफ से दो दो केला इन्हें उपलब्ध कराया गया है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी मनियर विजय शंकर ने बताया कि होम क्वॉरंटाइन के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। फिर प्राथमिक विद्यालय पर रह रहे लोगों के बावत सवाल किया गया तो उनका कोई स्पष्ट उत्तर उन्होंने नहीं दिया। 

वीरेन्द्र सिंह

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में कार की टक्कर से युवक की मौत  बलिया में कार की टक्कर से युवक की मौत 
बलिया : रसड़ा-फेफना मार्ग पर अमहर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से...
दविश देकर लौट रही पुलिस की टीम का एक्सीडेंट, सब इंस्पेक्टर की मौत, महिला दरोगा समेत 3 घायल 
Ballia News : 10 रुपये के विवाद में तोड़ा युवक का हाथ, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा
Half Encounter in Ballia : मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बलिया में पीएमश्री खेलों की ओवर ऑल चैंपियन बना नरहीं नम्बर एक
बलिया डीएम की सख्ती, इस ब्लाक को लंबित धनराशि शीघ्र खर्च करने का आदेश
बलिया में सड़क हादसा : महिला समेत दो की मौत, मची चीख पुकार