बलिया : मृत युवक की सैम्पलिंग, तीन दिन पहले दिल्ली से आया था युवक

बलिया : मृत युवक की सैम्पलिंग, तीन दिन पहले दिल्ली से आया था युवक


बिल्थरारोड, बलिया। लॉकडाउन के बीच दिल्ली से लौटे उभांव थाना क्षेत्र के सहिया गांव निवासी विेनोद (30) पुत्र शशिकान्त की मौत सोमवार को हो गई। इसकी सूचना किसी ने जिला प्रशासन व जनपद के कोरोना कंट्रोल रुम को दे दी। इसके बाद कोरोना आपदा राहत टीम के प्रभारी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विपिन जैन के निर्देश पर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने मृतक के शरीर से स्वैब सेंपल लेकर लौट गई। हालांकि मृतक विनोद पासवान पहले से टीवी का मरीज बताया जा रहा है, जो दिल्ली में मजदूरी का कार्य करता था। इस सम्बंध में कोरोना आपदा राहत टीम के प्रभारी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विपिन जैन ने बताया कि मृतक की सैम्पलिंग एहतियात के तौर पर की गयी है,  ताकि भविष्य में कोई शंका न रह जाय। वह दिल्ली से लौटा था और उसकी बीमारी श्वास से सम्बंधित थी। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बलिया : शहर से सटे निधरिया गांव में झटका मशीन (इलेक्ट्रिक फेंसिंग) की चपेट में आने से पूर्व प्रधान लाल...
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली
14 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल
बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट