बलिया : भारी मात्रा में 8 PM के साथ दो शराब तश्कर गिरफ्तार

बलिया : भारी मात्रा में 8 PM के साथ दो शराब तश्कर गिरफ्तार


बलिया। बैरिया थाने की पुलिस चौकी बैरिया के प्रभारी हीरेन्द्र प्रताप सिंह ने मठ योगेन्द्र गिरि चौराहे के पास पिकप पर लदी 30 पेटी 8PM whiskey के साथ दो शराब तश्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों तस्करों को सुसंगत धाराओं में निरुद्ध कर चालान न्यायालय कर दिया।

चौकी प्रभारी हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में चलाये जा रहे शराब तश्करों के खिलाफ अभियान के क्रम में शुक्रवार की सुबह मुखबीर से सूचना मिली कि रानीगंज अथवा बैरिया के रास्ते पिकप से अंग्रेजी शराब हाईवे के रास्ते बिहार जाएगी। सूचना मिलते ही Active चौकी प्रभारी अपने हमराहियों के साथ मठ योगेन्द्र गिरी मठिया के समीप चौरास्ता पर वाहन चेकिंग करने लगे। पिकप चालक पुलिस को देख कर पिकप लेकर भागने का प्रयास किया, जिसे घेरबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर पिकप के पिछले हिस्से में प्लास्टिक से ढक कर 8pm whiskey की 30 पेटी छुपा कर रखी थी। 

बैरिया थाना प्रभारी निरीक्षक संजय त्रिपाठी ने बताया कि गुरुवार की देर शाम मुखबिर की सूचना पर चौकी प्रभारी हिरेन्द्र प्रताप सिंह एवं उपनिरीक्षक शिव कुमार यादव द्वारा अपने हमराहियों के साथ घेराबंदी कर मठ योगेन्द्र गिरि के समीप बिहार ले जाते समय शराब से लदी पिकप को पकड़ लिया गया। शराब हल्दी से बिहार जा रही थी। पकड़े गए अभियुक्त पिकप चालक भानू प्रताप सिंह (निवासी बड़का बैजू टोला, सिताबदियरा, थाना रिविलगंज छपरा बिहार) व प्रदीप सिंह (निवासी गोन्हियाछपरा, थाना बैरिया) के साथ अभियुक्त के बयान पर शराब की तस्करी कराने के आरोप में सोनू सिंह व मनोज सिंह (निवासी गोन्हियाछपरा थाना बैरिया) के खिलाफ धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व भादवि के धारा 272 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा न्यायालय भेज दिया गया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
बलिया : गड़हांचल के दौलतपुर गांव निवासी दिलीप सिंह के छोटे पुत्र रवि शेखर सिंह ने यूपीएससी में 176वीं रैंक...
नेशनल चैंपियन बनकर लौटे बलिया के इन खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
बलिया में 'दिशा' की बैठक : विकास योजनाओं पर मंथन, 58 बिंदुओं पर समीक्षा
UPSC 2025 में बलिया की बेटी शिक्षा पाठक ने भरी सफल उड़ान, चहुंओर खुशी की लहर
UPSC 2025 Result : 16वीं रैंक प्राप्त कर मोनिका ने बढ़ाया बलिया का मान
Ballia News : खाई में गिरा अनियंत्रित ऑटो, मां की मौत, दो बेटियां घायल
BCDA का ऐलान- जनस्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं, PACS को औषधि लाइसेंस देने के प्रस्ताव पर AIOCD का कड़ा विरोध