बलिया : छत पर सो रहा था परिवार, चोरों ने किया सात लाख पार

बलिया : छत पर सो रहा था परिवार, चोरों ने किया सात लाख पार


बैरिया, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के करमानपुर गांव में रविवार की रात चोरों ने एक साथ दो घरों से नकदी, आभूषण समेत लगभग सात लाख रुपये के समान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को सोमवार की सुबह  तब हुई, जब घर की महिलायें घर की टूटी कुंडी देखकर घर में गयी। बक्शा में रखा आभूषण व नगदी गायब था। पीड़ित सुरेन्द्र साह ने बैरिया पुलिस को तहरीर देकर दी है। घटना से लोगो में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

जानकारी के अनुसार सुरेन्द्र साह के घर रविवार को चोरों ने उस समय घटना को अंजाम दिया, जब घर के लोग गर्मी की वजह से छत पर सो रहे थे। चोर सुरेन्द्र साह के मुख्य दरवाजे के घर की कुंडी तोड़ कर घर में घुस गये। चोरों ने घर में रखा बक्शा का ताला तोड़कर लगभग पांच लाख रुपये मूल्य के गहना व नगदी चोरी कर लिया। वहां से चोरो ने कुछ दूरी पर गजेंद्र बहादुर मौर्य के घर में पिछवाड़े से छत के सहारे आंगन में उतरकर घर में रखा बक्शा का ताला तोड़कर लगभग दो लाख रुपये का आभूषण व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। 

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को भीमपुरा और नगरा थाने का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने संबंधित...
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal