बलिया : दाल के लिए शोर-शराबा

बलिया : दाल के लिए शोर-शराबा



बैरिया, बलिया। बैरिया तहसील क्षेत्र के सार्वजनिक वितरण की दुकानों से खाद्यान्न का वितरण बुधवार को सुबह सात बजे से ही शुरू हो गया। किसी भी कोटेदार के यहां दाल की आपूर्ति नहीं की गई। ऐसे में दाल वितरण नहीं होने पर कई जगह ग्रामीणों ने शोर-शराबा भी किया। कोटेदारों ने दाल नहीं मिलने की बात कहते हुए हाथ खड़े कर दिए।
कोटेदारों ने बताया कि वितरण के लिए दाल अभी नहीं आया है। बाकी सब सूची हम लोग दीवार पर भी चस्पा कर दिए हैं। हाथ में भी रखे हैं। भीड़ न लगे, इसलिए मुहल्ला वार लोगों को बुलाकर वितरण किया जा रहा है। कोटेदारों ने बताया कि मिले निर्देश व सूची के अनुसार पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट तीन किग्रा गेहूं, दो किग्रा चावल पूर्व निर्धारित रेट से ही दिया जा रहा है। अंत्योदय कार्ड धारकों को 20 किग्रा गेहूं व 15 किग्रा चावल नि:शुल्क दिया जा रहा है। 
मनरेगा मजदूर जॉब कार्ड धारक व पंजीकृत श्रमिक जिनकी सूची हमें उपलब्ध कराई गई है।यदि उनका नाम हमारे ई-पास मशीन के पात्र गृहस्थी सूची में दर्ज है या उनका नाम पात्र गृहस्थी सूची में हैं, तभी उन्हें प्रति यूनिट तीन किग्रा गेहूं, दो किग्रा चावल नि:शुल्क देने का निर्देश मिला है। उन्हें दिया भी जा रहा है। 


जानें क्या बोले अफसर

अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलो राशन फ्री में देना है। पात्रगृहस्थी कार्डधारकों को राशन वितरण के समय ख्याल रखना है कि कहीं उनका नाम मनरेगा, जॉबकार्ड या श्रम मजदूर के लिस्ट में यदि है तो उनको प्रति यूनिट पांच किलो के हिसाब से फ्री में देना है। उक्त जानकारी देते हुए जिलापूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय ने बताया कि अन्य पात्रगृहस्थी कार्डधारक को पूर्व की तरह पैसे लेकर राशन देना है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार