बलिया : बिन मरीज को देखें ही डाक्टर ने किया रेफर

बलिया : बिन मरीज को देखें ही डाक्टर ने किया रेफर


मनियर, बलिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर रेफरल स्वास्थ्य केंद्रों में शुमार हैं। यहां न तो रोगी को देखा जाता है नहीं उसकी आर्थिक स्थिति। हॉस्पिटल पहुंचते ही जिला अस्पताल के लिए रेफर कर अपना गला छुड़ा लिया जाता है। रात में रोगी को सेवा देने के लिए कर्मचारी तैयार नहीं। यहां तक कि जिनके कंधे पर हॉस्पिटल की पूरी जिम्मेदारी है, वह भी अपने आवास से बाहर नहीं निकलते। आवास से ही नाम पता पूछ कर रोगी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर देते हैं।  ओपीडी के बाद उनकी सारी व्यवस्था आवास से ही चलती है। यह सुनने में भले ही आपको अटपटा लगे, लेकिन यही सत्य है। 
मनियर थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी चंदन तिवारी की पत्नी सरस्वती देवी (22) की डिलीवरी है। चंदन तिवारी के अनुसार बुधवार की रात करीब 10:30 बजे वह 102 एंबुलेंस को कॉल करके प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचे। वहां प्रसव कक्ष सुनसान पड़ा हुआ था। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर साहबुद्दीन के आवास पर हाक (तेज आवास) लगाने के बाद कोई आवाज नहीं आई। फोन करने पर फोन रिसीव नहीं हुआ। जब तेज आवाज लगाया गया तो उनके आवास से जूनियर डॉक्टर अबू तलहा रोशनदान से ही मरीज के तीमारदार पर बरस पड़े तथा हॉस्पिटल के कर्मचारी को जगाने के लिए कहे, लेकिन वे अपने आवास से बाहर निकलने की जहमत नहीं उठाये। काफी चिल्लाने पर हॉस्पिटल की दाई आई। उसके बाद हॉस्पिटल पर ड्यूटीरत नर्स को उनके आवास से बुलाकर लाई। आवास से आने के बाद नर्स कह रही थी कि मैं नवमी पूज रही हूं। अपनी ड्यूटी अपने समकक्ष को दी हूं। वह ड्यूटी छोड़ कर घर चली गई है। उनकी तबीयत खराब है। अप्रशिक्षित दाई के रिपोर्ट पर ही प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मनियर ने आवास से ही डिलीवरी पीड़ित महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिए। बोले कि पहला बच्चा है, यहां डिलीवरी नहीं होगा। अभी हाल ही में सरवार की एक महिला के पहले बच्चे की डिलीवरी के बाद बच्चे की डेथ हो गई है।रात में निजी साधन से परेशान मरीज के तीमारदार चंदन तिवारी उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरूरबारी ले गए, जहां नर्स ने सार्थक प्रयास की। 

वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे