बलिया : भूसा में युवक को देख मचा हड़कम्प, पहुंची पुलिस ; फिर...

बलिया : भूसा में युवक को देख मचा हड़कम्प, पहुंची पुलिस ; फिर...


बलिया। युवक कहा का है ? इसका नाम क्या है ? लॉक डाउन के बावजूद यहां कैसे पहुंचा ? इस बात को लेकर उदहां गांव के लोग दहशत में है। वही, पुलिस ने युवक को अस्पताल भेज दिया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। 

वाक्या सहतवार थाना क्षेत्र से जुड़ा है। उदहां गांव में शुक्रवार की सुबह भूसे की खोप में एक युवक मिला, जो अर्द्धबेहोशी की हालत में था। पास-पड़ोस के लोगों ने उसकी शिनाख्त करने/कराने की कोशिश की। इसी बीच, सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल भेजवाया। युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष हाेगी। 

  
ये है घटनाक्रम

गांव के प्रधान दीनबंधु शर्मा के अनुसार सुबह मदन यादव अपने भूसे की खोप से जानवरो को चारा लाने के लिए गया था, तभी देखा कि भूसे की खोप में एक अनजान युवक पेट के बल पड़ा है। युवक को सोया देख जगाने के साथ मदन ने हल्ला मचाया। युवक अर्द्धबेहोशी की हालत में है। देखते ही देखते इसकी सूचना क्षेत्र में फैल गयी। इसी बीच, पहुंची पुलिस ने युवक को एम्बुलेन्स की सहायता से जिला चिकित्सालय पहुंचवाया। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र स्थित वन विहार के पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के एक कर्मचारी की...
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव
बलिया में युवक पर प्राणघातक हमला, चार नामजद
बलिया के शिक्षकों ने दिया मानवीय संवेदना का परिचय, दिवंगत रसोईया के परिजन को सौंपी आर्थिक सहायता
बलिया में ‘नो आयुष्मान-नो अनाज’ व्यवस्था लागू, कार्ड बनाने में तेजी के निर्देश, डीएम ने घोषित किया डेडलाइन
Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में बलिया डीएम सख्त, इन अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण; इन्हें मिली चेतावनी