बलिया : एक्शन में कंट्रोल रूम, डायरेक्ट 'मयखाना' पर पहुंचे अफसर ; फिर...

बलिया : एक्शन में कंट्रोल रूम, डायरेक्ट 'मयखाना' पर पहुंचे अफसर ; फिर...


सिकन्दरपुर, बलिया। कंट्रोल रूम बलिया के निर्देश पर शनिवार की शाम बिना लोकल पुलिस के पहुंचे नायब तहसीलदार सिकंदरपुर घनश्याम त्रिपाठी ने सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के लीलकर गांव के सिवान में भारी मात्रा में अवैध शराब व लहान बरामद किया। 

थाना क्षेत्र के दियारा क्षेत्रों सहित नदी किनारे गांव में बड़े पैमाने पर अवैध कच्ची शराब बनाने का धंधा काफी समय से फल-फूल रहा है। यह कारोबार लाखों नहीं करोड़ों तक पहुंच चुका है। इसमें बड़े-बड़े लोग शामिल हैं। यहां की अवैध शराब का कारोबार यूपी से लेकर बिहार तक फैला हुआ है। शनिवार को कंट्रोल रूम बलिया में गांव के ही किसी ने अवैध शराब बनाने व बेचने की शिकायत की, जिसको गंभीरता से लेते हुए कंट्रोल रूम ने तहसील प्रशासन को सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। 

इसी के क्रम में नायब तहसीलदार घनश्याम त्रिपाठी अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। उन्होंने बताया कि लगभग 20 ड्रम में कच्ची शराब बनाया जा रहा था। वही कुछ ड्रम में बनाकर रखा गया था। मौके पर जैसे ही टीम पहुंची कारोबार में संलिप्त लोग फरार हो गए। अवैध शराब व उपकरण को नष्ट कर दिया गया। वही स्थानीय प्रशासन को भी बुलाकर मामले से अवगत कराया गया। 

रमेश जायसवाल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक