बलिया में रेलकर्मी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने वाले दोनों जीआरपी सिपाहियों पर हुई बड़ी कार्रवाई

बलिया में रेलकर्मी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने वाले दोनों जीआरपी सिपाहियों पर हुई बड़ी कार्रवाई

बलिया : सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की रात चतुर्थ श्रेणी रेल कर्मचारी से मारपीट के मामले आरोपी दोनों जीआरपी सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है। बता दे कि अमृत भारत के रूप मे चयनित सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर 'कांटा वाला' के पद पर तैनात मनोज कुमार की मंगलवार को नाइट ड्यूटी थी। रात करीब 11.51 बजे अप मालगाड़ी को झंडी (प्रोसिड) दिखाने के लिए वह प्लेटफार्म संख्या दो पर गए थे। आरोप है कि इस दौरान जीआरपी के दो सिपाहियों ने मनोज को पकड़कर बेवजह पिटाई की।
 
जान बचाने के लिए मनोज किसी तरह भागकर स्टेशन मास्टर कक्ष में पहुंचे, लेकिन  सिपाही वहां भी पहुंच गये। स्टेशन मास्टर दीपक सिंह ने मनोज को बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों सिपाही पिटाई करते हुए मनोज को अपने सरकारी आवास में ले गये।आरोप है जीआरपी के दोनों सिपाही नशे में धुत थे। 
 
इसके बाद स्टेशन मास्टर ने घटना से अधिकारियों को अवगत कराया। जानकारी होते ही यातायात निरीक्षक संजय सिंह, स्टेशन डायरेक्टर छपरा राजेश प्रसाद, आरपीएफ के उप निरीक्षक जयेंद्र मिश्रा, जीआरपी थानाध्यक्ष सुभाष यादव, प्रभारी स्टेशन इंचार्ज त्रिलोकी नाथ यादव मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी प्राप्त की। पूछताछ के बाद आरपीएफ एसआई चिकित्सा परीक्षण के लिए मनोज को बलिया ले गए, जहां सदर अस्पताल में मनोज का डॉक्टरी मुआयना हुआ। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष जीआरपी सुभाष यादव का कहना है कि मामले में दोनों आरोपी सिपाही हरिशंकर सिंह और हृदेश कुमार को सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच रही है। 
 
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
UP Latest News : योगी सरकार ने प्रदेश के संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव