बलिया में भीषण Road Accident : कार की टक्कर से भाई-बहन की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

बलिया में भीषण Road Accident : कार की टक्कर से भाई-बहन की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

बांसडीह, बलिया। बांसडीह-बेरूआरबारी मार्ग पर स्थित बनरबगिया मोड़ पर तेज रफ्तार बैगनार कार की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

कोतवाली क्षेत्र के मैरीटार गांव निवासी विजय शंकर का पुत्र आदित्य उर्फ गणेश (19) अपनी बहन खुशबू (27) को बेरूआरबारी की ओर से बाइक पर लेकर अपने गांव मैरीटार जा रहा था। बनरबगिया मोड़ पर मैरीटार की ओर से आ रही एक बैगनार सफेद रंग की तेज रफ्तार कार ने आदित्य की बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि आदित्य और उसकी बहन खुश्बू गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बांसडीह पीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल खुश्बू को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन जिला अस्पताल में खुश्बू भी दम तोड़ दी। उधर, घटना के बाद कार चालक गाड़ी लेकर बेरूआरबारी की ओर फरार हो गया। कोतवाल योगेन्द्र प्रसाद सिंह ने भाई-बहन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

यह भी पढ़े 19 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल

विजय कुमार गुप्ता

यह भी पढ़े बलिया में 10वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म : 5 ने नोचा जिस्म, दो युवक गिरफ्तार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
गाजीपुर : मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन की प्रेरणा से इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वाराणसी मंडल के गाजीपुर सिटी स्टेशन...
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव