पहले इंसान फिर मरी इंसानियत : बलिया में घर से 2 KM दूर शव छोड़कर लौट गया एंबुलेंस चालक, Video वायरल

पहले इंसान फिर मरी इंसानियत : बलिया में घर से 2 KM दूर शव छोड़कर लौट गया एंबुलेंस चालक, Video वायरल

Ballia News : उत्तर प्रदेश के बलिया से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां सरकारी एम्बुलेंस के ड्राइवर ने एक वृद्ध के शव को घर से दो किमी पहले ही उतार दिया। घर तक जाने की पक्की सड़क होने के बावजूद ड्राइवर ने जबरिया ऐसा किया। परिजनों ने शव को ठेले पर लादकर घर पहुंचाया। वहीं, किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने छानबीन शुरू कर दी है।  
 
जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर दियरा बहदुरा गांव निवासी हीरा राजभर की तबियत खराब होने पर परिजन जिला अस्पताल में भर्ती कराए थे, वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। स्वजन निशुल्क शव वाहन (एंबुलेंस) से शव को घर ले जा रहे थे। इस दौरान घर तक एंबुलेंस जाने का रास्ता होने के बावजूद तीन किमी दूर सड़क पर शव उतार कर एंबुलेंस चालक वापस लौट गया। 
 
मृतक का बेटा देवेंद्र राजभर परिजन संग काफी देर तक शव को लेकर इधर-उधर घूमता रहा, अंत में कुछ लोगों की मदद से किराए का ठेला लेकर शव को घर ले गया। उनकी परेशानी देख लोग स्वास्थ्य विभाग को कोसते नजर आए। ग्रामीणों के कहने के बाद भी उतार दिया शव जिला अस्पताल के शव वाहन का चालक जब घर से तीन किमी पूर्व शव उतारने लगा तो स्थानीय लोगों ने विरोध किया। एक व्यक्ति इसका वीडियो भी बनाने लगा, लेकिन शव वाहन चालक परिजनों को डांटते हुए शव को वहीं उतार दिया।  
 
इस मामले में जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके यादव ने बताया कि शव वाहन के चालक की घर की जगह कुछ दूरी पर ही शव उतारे जाने की शिकायत मिली है। वहीं, सीएमओ डॉ. विजयपति द्विवेदी ने एजेंसी के जरिये तैनात चालक शव वाहन चालक को तत्काल कार्यमुक्त करने का निर्देश है। उन्होंने एजेंसी को दूसरे ड्राइवर को शव वाहन पर तैनात करने को कहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी का कहना है कि गाड़ी सरकारी है, जबकि उस पर चालक एक लखनऊ की एजेंसी की ओर से तैनात किया जाता है। कहा कि इस मामले की जांच करने के लिए टीम गठित किया गया है। दोबारा इस तरह की घटना न हो इसके लिए सभी को सचेत किया गया है।
 
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बलिया : शहर से सटे निधरिया गांव में झटका मशीन (इलेक्ट्रिक फेंसिंग) की चपेट में आने से पूर्व प्रधान लाल...
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली
14 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल
बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट