जिला जज, डीएम और एसपी ने किया बलिया कारागार का निरीक्षण

जिला जज, डीएम और एसपी ने किया बलिया कारागार का निरीक्षण

बलिया : जिला जज अशोक कुमार सप्तम, जिलाधिकारी रवींद्र कुमार और एसपी देवरंजन वर्मा ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी कारागार अधीक्षक (जेलर) से जेल की व्यवस्था के बाबत पूछताछ की और  आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कहा कि जेल मैनुअल के हिसाब से ही यहां की पूरी व्यवस्था संचालित होनी चाहिए। 
निरीक्षण के दौरान जिला जज और जिलाधिकारी ने कारागार के बैरक में रहने वाले कैदियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ की। कुछ कैदियों ने अपनी समस्या भी सुनाई, जिसका तत्काल समाधान करने के निर्देश कारागार अधीक्षक को दिए गए। इसके बाद जेल अस्पताल में गए और वहां उपलब्ध दवा आदि के बारे में विस्तृत जानकारी ली। किचन में जाकर कैदियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता को परखा कि जेल में कैदियों को सही भोजन व नास्ता मिल रहा है कि नहीं। हवालात कार्यालय में जाकर अभिलेखों की जांच की। महिला और अल्पवयस्क बैरक में जाकर उनसे बातचीत कर आश्वस्त हुए कि उनकी कोई समस्या तो नहीं है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कारागार अधीक्षक को निर्देश दिया कि यहां की व्यवस्था का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही संज्ञान में आने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी पर ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।जिला जज ने कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया कि बंदियों से संपर्क स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को सुने और विधिक सहायता द्वारा उनका निराकरण सुनिश्चित करवाएं।निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दिवानी न्यायालय के अपर जिला न्यायाधीश सुरेंद्र प्रसाद, सीजेएम शांभवी यादव,जेलर राजेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बलिया : शहर से सटे निधरिया गांव में झटका मशीन (इलेक्ट्रिक फेंसिंग) की चपेट में आने से पूर्व प्रधान लाल...
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली
14 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल
बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट