बिहार ने दिया यूपी को झटका : काटी बलिया के इस गांव की बिजली, मचा हाहाकार

बिहार ने दिया यूपी को झटका : काटी बलिया के इस गांव की बिजली, मचा हाहाकार

Ballia News : उत्तर प्रदेश की ग्राम पंचायत नौरंगा को बिहार ने जोर का झटका दिया है। इससे करीब 25 हजार की आबादी परेशान है। अंधेरे में डूबी आबादी की सुधि लेने वाला कोई नहीं है। पूरा मामला यूपी-बिहार के बीच विद्युत आपूर्ति को लेकर हुए समझौते से जुड़ा है। बिहार ने नौरंगा ग्राम पंचायत की बिजली काट दिया है। आरोप है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने बिल का भुगतान नहीं किया।

गांव के पूर्व प्रधान राजमंगल ठाकुर के मुताबिक, नौरंगा भुवाल छपरा गांव को बिजली देने के लिए दो साल पहले उत्तर प्रदेश और बिहार सरकार से समझौता हुआ था। करीब 25 हजार की आबादी वाले गांव में बड़ी संख्या में कनेक्शन देकर मीटर लगाए गए। वहीं, दो सौ कनेक्शन बैरिया उपकेंद्र से मीटर लेकर लगाए गए।

लेकिन आज तक किसी के पास न तो बिल आया न ही कोई कर्मचारी मीटर रीडिंग के लिए पहुंचा। उपभोक्ता मोबाइल पर आने वाले मैसेज के आधार पर बिजली का बिल जमा करते रहे। अब बिहार सरकार के बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मंगलवार की शाम उत्तर प्रदेश के हिस्से की बिजली का कनेक्शन काट दिया। ग्रामीणों को बिहार सरकार के कर्मचारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार बिजली का बिल नहीं जमा कर रही है। इस नाते बिहार सरकार बिजली के कनेक्शन काट रही है। वहीं, नौरंगा के ग्रामीणों का कहना है कि, हम लोग उत्तर प्रदेश सरकार को बिजली बिल देते हैं। बावजूद हमाके कनेक्शन काट दिए गए। 

यह भी पढ़े यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, बलिया डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए सख्त निर्देश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बलिया : शहर से सटे निधरिया गांव में झटका मशीन (इलेक्ट्रिक फेंसिंग) की चपेट में आने से पूर्व प्रधान लाल...
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली
14 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल
बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट