बलिया : जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण सम्पन्न, डीईओ ने किया ब्रीफ

बलिया : जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण सम्पन्न, डीईओ ने किया ब्रीफ

बलिया। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के अंतर्गत जनपद के लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर-71 और लोकसभा क्षेत्र बलिया-72 को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने समस्त जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के टीडी कालेज में आयोजित निर्वाचन प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण कर सभी को निर्वाचन संबंधी दायित्व के बारे में ब्रीफ किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों/प्रशिक्षुओं को आवश्यक मार्गदर्शन देते हुए निर्देशित किया कि दिये जा रहे प्रशिक्षण को गम्भीरता व जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करें, जहां भी डाउट हो तुरन्त पूछकर निवारण सुनिश्चित कर ले और सौपे गये दायित्वों को पूरी लगन और निष्ठा  के साथ सम्पादित करें।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव में लगे सभी कार्मिकों को प्रयोगात्मक और प्रक्रियात्मक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को पीठासीन अधिकारी के कार्यों का गहनता से अध्ययन करने का निर्देश दिया। कहा कि का पोलिंग पार्टियों के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ सामंजस्य अति आवश्यक है।सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और पीठासीन अधिकारी मतदान प्रतिशत संकलन एप को आवश्यक रूप से डाउनलोड कर लें। किसी भी बूथ से समस्या के संबंध में सबसे पीठासीन अधिकारी का सबसे पहले फोन सेक्टर मजिस्ट्रेट के पास आएगा, इसलिए सेक्टर और पीठासीन अधिकारी में बेहतर बाइंडिंग होगी, तो चुनाव संपन्न कराने में सहूलियत होगी। उन्होंने सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को भारत निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुसार सकुशल चुनाव संपन्न कराने हेतु प्रेरित किया।


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, एडीएम डीपी सिंह, परियोजना निदेशक उमेश मणि त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह, उपायुक्त मनरेगा डीएन पांडेय, प्रभारी निर्वाचन अधिकारी अखिलेश यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी, मास्टर व जनरल ट्रेनर, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, बलिया डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए सख्त निर्देश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
बलिया : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत जनपद के अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को मार्च 2026 के सापेक्ष...
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट
प्रेम, सौहार्द्र और एकता से सराबोर रहा बरनवाल सेवा समिति का होली मिलन समारोह
बलिया में पेट्रोल-डीजल और गैस किल्लत नहीं : डीएम ने जारी किए कंट्रोल रूम नंबर, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
विकास भवन का औचक निरीक्षण : अव्यवस्था पर भड़के बलिया डीएम, बोले...
सात साल बाद शादी का वादा तोड़ने वाला 'प्रेमी' पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार
देवर-भाभी और मासूम बच्ची का शव मिलने से मचा हड़कम्प, हत्या या आत्महत्या में उलझा मामला, जांच में जुटी पुलिस