बलिया : तमंचा-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
On



Ballia News : पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है। उप निरीक्षक राजू कुमार मय हमराह कां. प्रदीप कुमार व जय हिंद ने मुखबीर की सूचना पर भृगु शिक्षण संस्थान के पास से अमित यादव उर्फ चंचल पुत्र विजेंद्र यादव (निवासी वजीरपुरा, दियरा, कोतवाली) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा .315 व जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में पाबंद कर चालान न्यायालय भेज दिया।
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts
Post Comments

Latest News
14 Mar 2026 08:10:57
बलिया : शहर से सटे निधरिया गांव में झटका मशीन (इलेक्ट्रिक फेंसिंग) की चपेट में आने से पूर्व प्रधान लाल...


Comments