बलिया : तिरंगे में लिपटा घर पहुंचा जवान का शव, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

बलिया : तिरंगे में लिपटा घर पहुंचा जवान का शव, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

बलिया : सीआरपीएफ जवान का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर गुरुवार को जैसे ही गांव पहुंचा, लोगों की आंखे नम हो गई। वहीं, घर-परिवार में कोहराम मच गया। तिरंगे में लिपटे लाल के पार्थिव पर साथ आये बटालियन के अधिकारियों और जवानों ने पुष्पचक्र अर्पित किया। वहीं, सम्मान के साथ जवान के पार्थिव शरीर को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

खेजुरी थाना क्षेत्र के भूड़ाडीह गांव निवासी अख्तर हुसैन खान (58) सीआरपीएफ में एसआई के पद पर तैनात थे। उनकी तैनाती रांची में थी। ड्यूटी के दौरान बीमार होने के कारण उन्हें टाटा मेमोरियल अस्पताल मुम्बई में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी सांसे थम गयी। गुरुवार को 95 बटालियन सीआरपीएफ वाराणसी के सहायक कमांडेंट हनुमान सिंह तथा इंस्पेक्टर दिनेश सिंह यादव के नेतृत्व में एसआई का शव गांव पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई। इलाके के लोगों की भीड़ जुट गई। सभी ने नम आंखों से अपने लाल को अंतिम विदाई दी। 

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग
बलिया : जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा...
बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर
बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी
16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल