Ballia News : स्वामी विवेकानंद के विचारों में है आशा की किरण

Ballia News : स्वामी विवेकानंद के विचारों में है आशा की किरण

Ballia News : संत यतिनाथ मंदिर प्रांगण में "विवेकानंद जी के विचारों का राष्ट्र निर्माण में योगदान" विषययक .गोष्ठी का आयोजन किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी श्रीराम सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के जीवन एवं विचार युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। उनके हर अनमोल विचार युवाओं के लिए मार्गदर्शक के रूप में कार्य करता है। उनके विचार अपने जीवन में उतरना चाहिए।

शिक्षक उमेश सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में विवेकानंद के विचारों की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। यदि युवा उनके मार्गदर्शन पर चले तो खुद का जीवन तो बेहतर करेंगे ही, साथ ही राष्ट्र निर्माण में भी योगदान प्रदान करेंगे। स्वामी विवेकानंद के विचारों में आध्यात्मिकता, मानवता और समाज की बेहतरी के लिए प्रेरणा है।उनके विचारों में आत्मनिर्भरता, शिक्षा का महत्व और सभी धर्मों की एकता जैसे संदेश हैं। स्वामी विवेकानंद के विचारों में आशा की किरण है, जो आधुनिक युग में प्रेरणा स्रोत हैं। 

गोष्ठी को राजेश सिंह, बसंत सिंह, अध्यक्ष अप्पू सिंह, राजेश यादव, मनीष सिंह, जितेंद्र गुप्ता प्यारेलाल चौहान आदि लोगों ने संबोधित किया। इस अवसर पर अनिल कुमार, राजेश सिंह, तूफानी सिंह, विनोद कुमार, पिंटू गुप्ता, पिंटू पांडे,  संतोष रौनियार, अशोक यादव, विनोद पटवा, पारस चौहान, राकेश राजभर, चेतेश्वर शर्मा आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता नितेश सिंह एवं संचालन प्रकाश उपाध्याय ने किया।

यह भी पढ़े टूटा विश्वास, बिका रिश्ता : पति ने 1000 रुपये में कराया पत्नी का गैंगरेप, मुकदमा दर्ज

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

पकौड़ी लेने गया पति, बस में बैठी पत्नी प्रेमी संग फरार ; हैरान कर देगा यह मामला पकौड़ी लेने गया पति, बस में बैठी पत्नी प्रेमी संग फरार ; हैरान कर देगा यह मामला
अमरोहा : उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक अपनी...
11 March Ka Rashifal : इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की का योग, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में रौनक उर्फ नकी यादव का हत्यारा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
बलिया में ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव