Ballia News : ससुरालियों की पिटाई से घायल विवाहिता की मौत, पति समेत तीन गिरफ्तार

Ballia News : ससुरालियों की पिटाई से घायल विवाहिता की मौत, पति समेत तीन गिरफ्तार

हल्दी, बलिया : हल्दी थाना पुलिस ने बलिया रेलवे स्टेशन के पास से दहेज हत्या के आरोपी पति, ज्येष्ठ व जेठानी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस ने धारा 304 बी, 498ए, 323, 504, 506 भादवि व ¾ डीपी एक्ट में चालान न्यायालय किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

23 अप्रैल 2024 को थाना हल्दी पर पंकज कुमार सिंह पुत्र स्व. लल्लन सिंह (निवासी भरसौता थाना हल्दी) ने तहरीर दिया था कि 20 अप्रैल 2024 को उनकी बहन ज्योति सिंह को उसके पति राकेश सिंह, ज्येष्ठ मन्टू सिंह, जेठानी अंजलि सिंह तथा ससुर सुभाष सिंह (निवासीगण : ताड़ीबड़ा गांव, थाना नगरा, बलिया) ने दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने के साथ ही मारापीटा, जिससे उनकी बहन गंभीर रुप से घायल हो गयी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी।

उधर, ससुरालियों की पिटाई से घायल ज्योति सिंह की मौत जिला अस्पताल में इलाज के दौरान 26 अप्रैल 2024 को हो गयी। सोमवार को पुलिस ने मृतका के पति राकेश सिंह पुत्र सुभाष सिंह, ज्येष्ठ मन्टू सिंह उर्फ रामविजय सिंह पुत्र सुभाष सिंह, जेठानी अंजली सिंह पत्नी मन्टू सिंह उर्फ राम विजय सिंह (निवासीगण ताडीबड़ागाँव थाना नगरा, बलिया) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक बृजेन्द्र कुमार सिंह, प्रमउनि सोनाली सिंह, मउनि किरन यादव व हेड कां. पवन कुमार शामिल रहे।

यह भी पढ़े बलिया में खेल प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना यूपी वॉलीबाल टीम का प्रशिक्षण शिविर

एके भारद्वाज

यह भी पढ़े HALF ENCOUNTER IN BALLIA : पुलिस मुठभेड़ में हत्यारा अभिनंदन गिरफ्तार, बदमाश के पैर में लगी गोली

Post Comments

Comments

Latest News

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज बलिया में, रहेगा रूट डायवर्जन डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज बलिया में, रहेगा रूट डायवर्जन
बलिया : उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 08 दिसम्बर 2025 यानि आज बलिया आ रहे है। उप मुख्यमंत्री के जनपद में...
कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 8 दिसम्बर का राशिफल
National Wrestling Competition in Ballia : बलिया स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों पर कुश्ती, जानिएं डिटेल्स
Ballia News : एमटीसीएस में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 557 बच्चों ने लिया भाग
Transfer List of Ballia Police : बलिया SP ने 21 पुलिसकर्मियों को दी नई तैनाती
Ballia में ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
Ballia News : 'नकली ' सर्टिफिकेट का खुला राज, स्टाफ नर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई