Ballia News : चमकीं प्रतिभा, इस पूर्व-माध्यमिक विद्यालय के 7 बच्चों को सरकार चार साल देगी छात्रवृत्ति

Ballia News : चमकीं प्रतिभा, इस पूर्व-माध्यमिक विद्यालय के 7 बच्चों को सरकार चार साल देगी छात्रवृत्ति

Ballia News : शिक्षा क्षेत्र बेलहरी अंतर्गत पूर्व-माध्यमिक विद्यालय दुधैला के 7 बच्चों ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 में सफलता का परचम लहराया है। इन सफल मेधावियों को कक्षा नौ से 12 तक प्रतिमाह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। शर्त है कि अभिभावक की वार्षिक आय 3.5 लाख से अधिक न हो तथा वह अन्य किसी छात्रवृत्ति का लाभ न ले रहा हो। बच्चों की सफलता से विद्यालय में जश्न का माहौल है। 

इस परीक्षा में विद्यालय के सात बच्चों दीक्षा शर्मा, नन्दनी, अंजली जिग्नेश, विकेश, हिमांशु व अनुराग ने सफलता की उड़ान भरी है।  वहीं, 110 अंक के साथ दीक्षा शर्मा की रैंक 12वीं है। विद्यालय के बच्चों की शानदार सफलता पर प्रधानाध्यापक आदर्श सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि, पिछले साल भी स्कूल के 6 बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। कोशिश रहती हैं कि स्कूल के बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा मिले, ताकि उनका चातुर्दिक विकास हो। 

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 में सात बच्चों की सफलता ने विद्यालय परिवार के उत्साह को और बढ़ा दिया है। शिक्षक धीरज कुमार सिंह ने सफल छात्रों को बधाई देने के साथ ही विद्यालय के सभी छात्रों को प्रोत्साहित किया। प्रधान शिवजी सिंह ने सभी बच्चों को मिठाई खिलाकर उनका हौसला बढ़ाया। विद्यालय के अनुचर दिनेश सिंह ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए बधाई दी।

यह भी पढ़े शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय को लेकर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, अप्रैल से मिलेगी बढ़ी सैलरी 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
भोला प्रसादबलिया : मंजिले उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों...
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक