बलिया : दो वर्षीय बेटे को आंगन में सुलाकर फंदे पर झूल गई मां

बलिया : दो वर्षीय बेटे को आंगन में सुलाकर फंदे पर झूल गई मां

बैरिया, बलिया : दोकटी थाना क्षेत्र के श्रीपतिपुर (धतूरी टोला) गांव मे सास बहु की कहासुनी ने बहु को मरने पर मजबूर कर दिया। नतीजन विवाहिता निशा देवी (28) पत्नी राजू गोड़ सास से कहासुनी से नाराज होकर शनिवार की देर शाम पंखे के हुक में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची दोकटी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पति राजू गोड़ व सास मुनी देवी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। 

बता दे कि 10 वर्ष पूर्व लक्ष्मण छपरा गांव निवासी शिव वचन गोड़ की पुत्री निशा की शादी श्रीपतिपुर गांव निवासी ब्रह्मदेव गोड़ उर्फ बूढ़ा गोड़ के पुत्र राजू गोड़ के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। राजू बाहर किसी निजी फॉर्म में नौकरी करता है। होली के अवसर पर घर छुट्टी आया था।उसका एक दो वर्षीय पुत्र भी है, जिसका नाम आयुष है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि की मवेशियों का गोबर नहीं उठाने पर सास मुनी देवी ने बहु निशा को डांट पिलाई थी। इसके बाद सास बहू में कहा सुनी होने लगी। कुछ घंटे बाद निशा को छोड़ पूरा परिवार खेत में काम करने चला गया। निशा अपने 2 वर्षीय पुत्र आयुष को आंगन में बैठाकर स्वयं कमरा बंद कर पंखे के हुक से फांसी लगाकर जान दे दी। देर शाम घर के लोग खेत से लौटे तो दो वर्षीय आयुष आंगन में रोते-रोते सो गया था। निशा को लोग ढूंढने लगे तो वह नहीं मिली। उसका कमरा खोले जाने पर वह भीतर से बंद पाया गया।

यह भी पढ़े प्रेम कहानी का खौफनाक अंत : आधी रात को कमरे में पकड़े गए प्रेमी युगल, फावड़े से काटकर नदी किनारे दफना दी लाशें

खिड़की से लोगों ने झांक कर देखा तो निशा पंखे के हुक से लटकी हुई थी। घर के लोग आस पड़ोस के लोगों के साथ दरवाजा तोड़कर निशा को पंखे के हुक से नीचे उतारा, किंतु उसकी मौत हो चुकी थी। पड़ोसियों की सूचना पर क्षेत्राधिकारी उस्मान व थानाध्यक्ष दोकटी मदन पटेल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर में मौजूद पति और सास को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष मदन पटेल ने बताया कि इस प्रकरण में अभी तक मृतका के मायके वालों के तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े Ballia में दिनदहाड़े पिकअप समेत गाय की छिनैती, एक्शनमोड में पुलिस

शिवदयाल पांडेय मनन

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग
बलिया : जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा...
बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर
बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी
16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल