बलिया DM की जांच में तीन शिक्षिकाओं समेत चार मिले गैरहाजिर, ठीक नहीं मिली शिक्षा की गुणवत्ता 

बलिया DM की जांच में तीन शिक्षिकाओं समेत चार मिले गैरहाजिर, ठीक नहीं मिली शिक्षा की गुणवत्ता 

बलिया : जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हथौज तथा कंपोजिट विद्यालय हथौज का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्डन शैल कुमारी से छात्राओं की संख्या व पुस्तकों का वितरण आदि की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर को चेक किया, जिसमें 03 शिक्षिकाएं अनुपस्थित पाई गई। वार्डेन ने बताया कि अकाउंटेंट विगत कई दिनों से अनुपस्थित चल रहे हैं। निरीक्षण के दौरान छात्राएं भोजन कर रहीं थी, जिसमें पाया गया कि भोजन मीनू के अनुसार नहीं बनाया गया था, जिस पर डीएम ने नाराजगी प्रकट करते हुए वार्डन को मीनू के अनुसार भोजन बनवाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कक्षा 8 की छात्राओं से संवाद कर क्या-क्या पढ़ाया गया ? पर जानकारी प्राप्त करते हुए हिंदी एवं अंग्रेजी की पुस्तक पढ़वाया तथा गणित का सवाल ब्लैक बोर्ड पर हल करवाकर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा। शिक्षा की गुणवत्ता संतोषजनक न पाए जाने पर शिक्षिकाओं को निर्देशित किया कि शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं से कहा कि आप लोग खूब मन लगाकर पढ़ाई करें। 

जिला अधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय हथौज का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान उपस्थित रजिस्टर को चेक किया। सभी अध्यापक उपस्थित पाए गए। उन्होंने प्रधानाचार्य से छात्र-छात्राओं की संख्या की जानकारी प्राप्त करते हुए छात्र-छात्राओं की और उपस्थिति बढ़ाने के लिए सकारात्मक प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कक्षा 6 के छात्र-छात्राओं से संवाद कर इतिहास विषय से संबंधित सवाल पूछकर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा। शैक्षणिक गुणवत्ता संतोषजनक न पाए जाने पर नाराज़गी प्रकट करते हुए शिक्षकों को निर्देशित किया कि शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाय।

यह भी पढ़े बलिया में अन्तर्जनपदीय फुटबाल टूर्नामेंट : पडरौना और झारखण्ड के बीच होगा सुखपुरा खेल महोत्सव का खिताबी मुकाबला

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी
बलिया : रसड़ा थाना पुलिस ने जुआ खेलने वाले 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से...
बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : सोहांव एकादश बना विजेता
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : बाइक सवार युवक की मौत का खौफनाक मंजर देख कांपे लोग, दूसरा रेफर
बलिया से 'माननीयों' को 'शिक्षक की पाती' भेजकर AIJTF ने किया TET अनिवार्यता का विरोध
Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत
ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल