बलिया : सूचना मिलते ही सलेमपुर गांव में पहुंची पुलिस, सामने आई हैरान करने वाली सच्चाई
On



Ballia News : बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में किसी ने पुलिस को कुएं में शव होने की सूचना दे दी। पुलिस पहुंची तो कुएं में कुछ नहीं मिला, तब राहत की सांस ली। हुआ यूं कि कुएं में शव होने की सूचना किसी ने डायल 112 नंबर को दिया। डायल 112 नंबर की पुलिस ने बांसडीहरोड थानाध्यक्ष अवगत कराया। देखते ही देखते सलेमपुर गांव में पुलिस की भारी भरकम टीम पहुंच गई। एक आदमी को कुएं के अंदर भी उतारा गया, लेकिन कुछ नहीं मिला। इस संबंध में बांसडीहरोड थानाध्यक्ष ने बताया कि जिसने भी इस तरह की भ्रामक सूचना दी, उसको बख्शा नहीं जाएगा।
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts
Post Comments

Latest News
16 Feb 2026 22:56:35
बलिया : जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा...


Comments